फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   five accused arrested in mumbai gangrape

मुंबई गैंगरेप: एक आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Fri, 23 Aug 2013 10:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
five accused arrested in mumbai gangrape

महालक्ष्मी स्टेशन के नजदीक शक्ति मिल कंपाउंड में बृहस्पतिवार शाम पत्रकार युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा है, जबकि चार फरार हैं।

विज्ञापन


इनकी पहचान हो चुकी है। पुलिस की बीस टीमें इन्हें तलाश रही हैं। युवती दिल्ली की रहने वाली है और यहां अंधेरी में रहती है।

जसलोक अस्पताल में भर्ती पीड़ित के शरीर में आई अंदरूनी चोटों के उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार है। अस्पताल की एक्टिंग सीईओ-डायरेक्टर (मेडिकल सर्विसेज) डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी ने बताया कि हादसे से अवसाद में डूबी युवती की काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


23 साल की पत्रकार के साथ हुई इस घटना ने लोगों को पिछले साल 16 दिसंबर की रात को दिल्ली हुए दर्दनाक गैंगरेप हादसे की याद दिला दी है।

स्टोरी कवर करने गई महिला फोटोग्राफर से गैंगरेप
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के हादसे की तरह ही मुंबई की घटना में भी बलात्कार की शिकार युवती के साथ एक युवक था। हालांकि यहां वह उसका सहकर्मी था। जिसे बलात्कारियों ने बुरी तरह पीटा और बांध दिया था।

कुछ सूत्र युवती को फोटो जर्नलिस्ट बता रहे हैं। लेकिन जानकारों के अनुसार युवती एक अंग्रेजी पत्रिका में प्रशिक्षु पत्रकार है और उसके साथ शक्ति मिल में गया युवक फोटोग्राफर है।

पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने कहा कि पुलिस को घटना के बारे तब पता लगा जब युवती को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच अभियुक्त हैं। उनकी पहचान की जा चुकी है। उन्होंने मामले को संवेदनशील बताते हुए अभियुक्तों के नाम बताने से इनकार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती ने पुलिस को दो दरिंदों के नाम भी बताए थे। अपराधियों की उम्र 20-22 साल बताई जा रही है। सिंह ने कहा कि गिरफ्तार शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

देश के सबसे सुरक्षित कहलाने वाले महानगर में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। मुंबई समेत देश के अनेक शहरों लोग इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया।

राजनीतिक दलों ने राज्य सरकार को महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम बताते हुए गृहमंत्री आरआर पाटिल से इस्तीफे की मांग की है।

क्या ली है फोटो खींचने की इजाजत...?
मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह के मीडिया को बताया कि जब पत्रकार युवती और उसका सहकर्मी फोटोग्राफर परेल से महालक्ष्मी रेलवे मार्ग से जा रहे थे, तभी शक्ति मिल कंपाउंड के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

उन्होंने कहा कि यहां तस्वीरें खींचना मना है और क्या तुम लोगों ने इसकी इजाजत ली है। इसके बाद वे अधिकारियों से इजाजत दिलाने के बहाने से उन्हें मिल के अंदर ले गए। जहां तीन लोग पहले से थे।

वहां इन्होंने युवक को पीट कर रस्सियों से बांध दिया और युवती से दुष्कर्म किया। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि दरिंदों ने युवती को बीयर की बोतल को तोड़ कर धमकाया कि यदि वह चिल्लाई तो उसकी हत्या कर देंगे।

बलात्कार के बाद वे सब लोग भाग गए तब युवक-युवती ने अपने परिचितों को फोन लगाया। युवक ने जख्मी युवती को रात करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया।

शक्ति मिल कंपाउंड वर्षों से खाली पड़ी विशाल जगह है। आम तौर पर यहां ड्रग्स लेने वाले चोरी-छिपे नशा करने के लिए आते हैं।

यह बहुत ही गंभीर मामला है। हम पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रहे हैं। सभी दोषी जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस हर हाल में उन्हें गिरफ्तार करेगी।--आरआर पाटिल, महाराष्ट्र के गृहमंत्री


मुंबई में बढ़ा यौन उत्पीड़न
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों की मानें तो मुंबई में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है।

2011 में इन अपराधों की संख्या जहां 553 थी, वहीं 2012 में ये 614 पहुंच गए। इस तरह एक साल में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें भी यौन अपराधों की रफ्तार तेज है।

आंकड़ों के अनुसार 2011 के मुकाबले 2012 में यहां 45 फीसदी यौन उत्पीड़न बढ़ा। 2011 में जहां 162 ऐसे अपराध दर्ज हुए, वहीं 2012 में इनकी संख्या 235 थी। 2010 के मुकाबले 2011 में यह वृद्धि दर 17.4 फीसदी थी।

--232 रेप केस 2012 में हुए थे मुंबई में दर्ज।
--105 मामलों में पीड़ित की उम्र थी 14 से 18 साल।
--11 मामलों में पीड़ित थी 10 साल से कम की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed