{"_id":"666e1919e435fdc08a93e61d7b2bec54","slug":"rahul-does-not-need-pr-agency-for-image-make-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल को पीआर एजेंसी की जरूरत नहीं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राहुल को पीआर एजेंसी की जरूरत नहीं'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सार्वजनिक छवि बदलने के लिए एक जापानी विज्ञापन कंपनी को हायर करने की खबरों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा है कि राहुल को छवि बदलने के लिए किसी पीआर एजेंसी की जरूरत नहीं है।
पढ़ें, कुमार विश्वास से डरे राहुल, पहले पहुंचेंगे अमेठी
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ताकत से संचालित होती है। पार्टी के लिए किसी भी इमेज बिल्डिंग कंपनी की सेवा नहीं ली गई है।
विज्ञापन
पार्टी के मीडिया प्रभारी अजय माकन ने भी राहुल की छवि बदलने के लिए एक जापानी कंपनी को 500 करोड़ रुपए देने संबंधी रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी के पास इतना बड़ा बजट नहीं है।
ऐसी खबरें आई थी कि हाल के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल की छवि बदलने के लिए जापानी विज्ञापन कंपनी को हायर किया है।