फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi to go to amethi before aap's leader kumar vishwas

कुमार विश्वास से डरे राहुल, पहले पहुंचेंगे अमेठी

Thu, 09 Jan 2014 05:34 PM IST
Updated Thu, 09 Jan 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi to go to amethi before aap's leader kumar vishwas

आम आदमी पार्टी और उसके नेता बीते कई दिनों से नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमले बोल रहे थे। यह तक कहा जाने लगा कि AAP के नेता कुमार विश्वास राहुल गांधी को उन्हीं की लोकसभा सीट अमेठी पर चुनौती देंगे।

विज्ञापन


और तो और कुमार विश्वास ने यहां तक कहा कि अगर नरेंद्र मोदी चाहें, तो इसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं और वह इसके लिए पूरी तैयार है। अब तक कांग्रेस का कहना था कि जो हारना चाहे, वह अमेठी से लड़ सकता है।
विज्ञापन


लेकिन 17 जनवरी को होने वाली संभावित ताजपोशी से पहले अब राहुल गांधी भी अमेठी को लेकर सक्रिय हो गए हैं। कुमार विश्वास 12 जनवरी को वहां एक कार्यक्रम करने जा रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी इससे पहले वहां पहुंचने की जुगत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार विश्वास से पहले जाएंगे अमेठी!

rahul gandhi to go to amethi before aap's leader kumar vishwas

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, विश्वास से पहले 10 जनवरी को अमेठी जा रहे हैं। वह भारतीय स्टेट बैंक की नौ शाखाओं और एक एफएम रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अगर ऐसा लगे कि यह दौरा केवल इसी के लिए है, तो ऐसा नहीं है। वह वहां रैली को भी संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 10 जनवरी को बैंक शाखाओं का उद्धाटन करेंगे और रामलीला मैदान में अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे।

वह रेलवे शॉपिंग कॉम्‍प्लेक्स का भी उद्घाटन करेंगे और साथ ही रेल नीर यूनिट और एक एफएम रेडियो स्टेशन की आधारशिला भी रखेंगे।

AAP की चुनौती का जवाब?

rahul gandhi to go to amethi before aap's leader kumar vishwas

राहुल, संजय गांधी अस्पताल के गेस्ट हाउस में रात गुजारेंगे और अगले दिन 2014 लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति को लेकर गौरीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

अपने दौरे के दूसरे और अंतिम दिन प्रियंका गांधी वॉड्रा भी उनके साथ जुड़ सकती हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि वह 10 जनवरी को अपने लोकसभा क्षेत्र में जाएंगे।

12 जनवरी को इसी रामलीला मैदान पर आम आदमी पार्टी की रैली होनी है, जिसमें कुमार विश्वास शिरकत करेंगे। विश्वास लोकसभा चुनावों में इसी सीट से राहुल के खिलाफ उतर सकते हैं।

अमेठी में भिड़े थे कांग्रेस-AAP के कार्यकर्ता!

rahul gandhi to go to amethi before aap's leader kumar vishwas

आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही अमेठी से अभी तक पार्टी को कुमार विश्वास का आवेदन मिला है।

पार्टी की जिला स्तरीय कमेटी ने इसे मंजूर कर राज्य स्तरीय कमेटी को भेज दिया है। इसकी जानकारी खुद कुमार विश्वास ने दी। उन्होंने बताया कि बीस जनवरी से पहले पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उम्मीद है कि उसमें अमेठी का नाम भी शामिल होगा।

कुमार ‌विश्‍वास सोमवार शाम को मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेठी में सोमवार को एक कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ के कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की।

इसकी निंदा करते हुए उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अभी चार महीने का समय बचा है, कांग्रेसी नेताओं की हरकतों का जवाब अमेठी की जनता देगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed