{"_id":"04648511f5e2e983eb2729458d4389b5","slug":"prosecution-of-three-chinese-intruders-recommended","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में घुसपैठ करने वाले चीनियों पर चलेगा मुकदमा!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत में घुसपैठ करने वाले चीनियों पर चलेगा मुकदमा!
लेह/एजेंसी
Updated Mon, 22 Jul 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में आने वाले चीन के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश सुरक्षा एजेंसियों ने गृह मंत्रालय से की है।
विज्ञापन
एजेंसियों का मानना है कि युवकों को पहले से भारतीय रक्षा चौकियों के बारे में जानकारी थी। उन्हें उन रास्तों के बारे में भी पता था जिन्हें सैनिक लद्दाख के ऊपरी इलाके में सीमा पर निगरानी रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सूत्रों ने कहा कि तीनों युवकों ने पूछताछ में सही जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
पढ़ें, चुमार सेक्टर में फिर कैमरा लगाएगा भारत
विज्ञापन
भारत में प्रवेश के रास्तों के संबंध में दिए गए उनके बयान विरोधाभासी हैं। सालामो, अब्दुल खालिक और आदिल थोरसोंग नामक चीनी युवकों को घुसपैठ करते हुए 12 जून को उत्तरी लद्दाख के सुलतानचकू इलाके में पकड़ा गया था।
एजेंसियों ने कहा कि तीनों प्रवेश के रास्तों को लेकर झूठ बोल रहे हैं।
भाजपा ने साधा निशाना
चीनी सैनिकों के लद्दाख के क्षेत्र में फिर से घुसपैठ की घटना पर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है।
भाजपा ने जहां सरकार पर रक्षात्मक रुख अपना कर चीन का मनोबल बढ़ाने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा को ऐसी घटनाओं पर हंगामा न करने की नसीहत दी है।
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बार-बार हो रही घुसपैठ की घटना के लिए सरकार के रक्षात्मक रुख को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार चीन की हरकतों को नजरअंदाज कर रही है। यह खतरनाक है और सरकार की इसी नीति के कारण चीन का लगातार हौसला बढ़ रहा है। अगर सरकार पहले से ही ऐसी घटनाओं पर सख्त रुख अपनाती तो यह नौबत नहीं आती।
पढ़ें, ताजा घुसपैठ को जायज ठहराने पर आमादा चीन
उधर, भाजपा के आरोपों से तिलमिलाई कांग्रेस ने पलटवार करने में देर नहीं लगाई। पार्टी प्रवक्ता मीम अफजल ने भाजपा को ऐसे मामलों में हंगामा न करने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर हंगामा किसी भी नजरिये से सही नहीं है। जहां तक भारत की सुरक्षा की बात है तो हमारे इतने बड़े देश को किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। दुनिया को पता है कि हम कमजोर नहीं हैं और अपनी रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
उल्लेखनीय है कि चीनी सैनिकों की ओर से घुसपैठ की संख्या में हाल के दिनों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है।