फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india to redeploy surveillance camera in chumar sector on lac

चुमार सेक्टर में फिर कैमरा लगाएगा भारत

Sat, 13 Jul 2013 12:56 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 13 Jul 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
india to redeploy surveillance camera in chumar sector on lac

भारतीय सेना की चीनी सैनिकों की नापाक हरकतों पर नजर रखने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगते चुमार सेक्टर में फिर से निगरानी कैमरा लगाने की योजना है।

विज्ञापन


हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि 17 जून को घुसपैठ कर भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिकों ने चुमार में बंकर तोड़ डाले थे और वहां पर लगा निगरानी कैमरा भी अपने साथ ले गए थे। भारत के विरोध दर्ज कराने पर 3 जुलाई को चीन ने कैमरा वापस कर दिया था।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस कैमरे का इस्तेमाल चुमार इलाके में चीनी सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता था। निगरानी कैमरा को फिर से उसी इलाके में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे कैमरे एलएसी से लगते कई जगहों पर लगाए गए हैं और इनके जरिए भारतीय सैनिक पीएलए सैनिकों पर नजर रख सकते हैं। खासकर चुमार इलाके में लगे कैमरे का इस्तेमाल भारतीय सैनिक कई बार अपने इलाके में चीनी सैनिकों की पेट्रोल पार्टी पर नजर रखने और रोकने के लिए करते हैं।

भारत और चीन एलएसी पर शांति बनाए रखने के लिए सीमा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान चीनी सैनिकों ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि रक्षा मंत्री एके एंटनी की चीनी नेतृत्व के साथ मुलाकात के दौरान घुसपैठ और अन्य घटनाओं का मसला उठाया गया था लेकिन इस दौरान किसी विशेष घटना पर जोर नहीं दिया गया।


पिछले ही महीने चीनी सैनिक लद्दाख के चुमार सेक्टर में घुस आए थे। इसके पहले अप्रैल में भी चीनी सैनिक वहां पर घुसपैठ कर कई दिनों तक तंबू गाड़कर कब्जा जमाए रहे थे।

जून माह में घुसपैठ के दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना द्वारा निर्मित बंकरों को तहस नहस कर दिया और सीमा पोस्ट पर लगे कैमरों के तार भी काट दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed