{"_id":"1f21490c-edfc-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"photo-id-card-will-be-necessary-to-purchasing-acid-says-central-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब खरीदने के लिए जरूरी होगा फोटो पहचान पत्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेजाब खरीदने के लिए जरूरी होगा फोटो पहचान पत्र
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में लड़कियों और महिलाओं पर होने वाले तेजाबी हमलों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त नियम बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि तेजाब की खरीद-बिक्री पर सख्त नियम बनाए जाएंगे। जिसके तहत तेजाब बेचने के लिए दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बना तेजाब विरोधी कानून बनाने वाला पहला राज्य
विज्ञापन
इसके अलावा जो भी व्यक्ति तेजाब खरीदेगा, उसे दुकानदार को पहले फोटो लगा हुआ पहचान पत्र दिखाना होगा तब उसे तेजाब मिल सकेगी।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने तेजाब की खरीद-बिक्री पर कोई नियम न बनाने पर केंद्र सरकार को नौ जुलाई को कडी़ फटकार लगाई थी।
'तेजाब से जिंदगियां हो रहीं तबाह'
विज्ञापन
तेजाबी हमले की शिकार एक पीड़िता की जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा था कि तेजाबी हमलों से जिंदगियां तबाह हो रही हैं, लोग मर रहे हैं। हर रोज एक या एक से अधिक ऐसी घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं को इससे होने वाली तकलीफ को समझने की जरूरत है। सरकार को इस मसले पर गंभीर होने की जरूरत है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार को बाजार में आसानी से उपलब्ध तेजाब की खरीद-बिक्री के लिए नई नीति पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था।