{"_id":"bd919a92051bb73d3516cdf2bb4c3cdb","slug":"parliament-winter-session-will-make-a-new-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नया रिकॉर्ड बनाएगा संसद का शीतकालीन सत्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक नया रिकॉर्ड बनाएगा संसद का शीतकालीन सत्र
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों के एक्जिट पोल के नतीजे देखने के बाद सरकार अब संसद के शीतकालीन सत्र की बैठकें बढ़ाने के मूड में नहीं है। हालांकि भाजपा व लेफ्ट समेत विपक्ष सत्र की बैठकें बढ़ाए जाने को लेकर दलीलें दे रहे हैं।
विज्ञापन
संविधान विशेषज्ञ भी मानते हैं कि मौजूदा सत्र को जनवरी तक विस्तार देने में संवैधानिक तौर पर कोई अड़चन नहीं है, लेकिन महंगाई से चौतरफा घिरी सरकार के मूड से साफ है कि शीतकालीन सत्र मात्र 12 बैठकों तक सिमट जाएगा। ऐसा होने पर यह सत्र सबसे कम बैठकों का एक नया रिकार्ड भी कायम करेगा।
विज्ञापन
यह सत्र पिछले मानसून सत्र की मात्र 21 बैठकों का रिकार्ड तोड़ने जा रहा है। सरकार ने तब मानसून सत्र की 16 बैठकें ही तय की थीं, लेकिन ज्यादा विधायी कार्य के चलते पांच दिन और बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन
पढ़ें:- विध्वंसकारी है सांप्रदायिक हिंसा बिल: मोदी
अब सरकार की दलील है कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण सत्र देर से बुलाया गया और अब क्रिसमस के चलते इसे दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ाना उचित नहीं होगा, जबकि जनवरी में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद ही नया सत्र शुरू होता है, इसलिए इसे आगे बढ़ा पाना संभव नहीं है।
लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के साथ सर्वदलीय बैठक में भी सरकार यही दलील देती रही। बृहस्पतिवार को राज्यसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भी कमोबेश यही तर्क दिए गए। हालांकि लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप कहते हैं कि सत्र को जनवरी तक विस्तार देने में संवैधानिक तौर पर कोई भी बाधा नहीं है।
पढ़ें:- चुनाव खत्म होते ही केजरीवाल ने दिल्ली छोड़ी
पहले भी एक बार ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कानून में साफ कहा गया है कि नए साल में जब भी नया सत्र शुरू होगा उसे ही राष्ट्रपति संबोधित करते हैं। माकपा नेता सीताराम येचुरी के अनुसार, 2004 में शीतकालीन सत्र जनवरी तक बढ़ाया गया था।
बहरहाल, संसद के रिकार्ड गवाह हैं कि नेहरू के जमाने में हमेशा 100 से ज्यादा बैठकें होती रही हैं, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी के शुरुआती वर्षों में भी यह क्रम जारी रहा। लेकिन वर्ष 1975 से इनमें कमी आने लगी।
पढ़ें:- दिग्विजय ने माना, मोदी बन सकते हैं प्रधानमंत्री
मोरारजी देसाई व व राजीव गांधी के कार्यकाल में कई बार सौ बैठकें हुईं। लेकिन पिछले तीन दशकों के दौरान सालभर में एक बार भी संसद की सौ बैठकें नहीं हुईं। जबकि अखिल भारतीय स्पीकर्स फोरम की सिफारिश रही है कि संसद और बड़े राज्यों में विधानसभाओं की साल में कम से कम 100 तथा छोटे राज्यों में 60 बैठकें होनी चाहिए।
संसद की बैठकों को लेकर यूपीए व एनडीए एक समान
संसद की बैठकें बुलाने के मामले में यूपीए और एनडीए का रिकार्ड एक जैसा रहा है। यूपीए की पहली पारी में 2008 के दौरान सालभर में मात्र 46 बैठकें हुईं, जो कि आजादी के बाद एक साल में सबसे कम बैठकें होने का नया रिकार्ड है। एनडीए के शासन में अधिकतम 87 व न्यूनतम 51 बैठकें हुईं थीं। यूपीए की पहली पारी में 53 से 82 तक बैठकें हुईं, जबकि दूसरी पारी में यह औसत मात्र 52 बैठकों का है।