फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   after election arvind kejriwal gone to yoga center

चुनाव खत्म, केजरीवाल ने दिल्ली छोड़ी

Thu, 05 Dec 2013 10:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
after election arvind kejriwal gone to yoga center

दिल्ली चुनाव में मतदाताओं ने बटन दबाकर अपना फैसला सुना दिया है। दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। पिटारा रविवार को खुलेगा। इस सबके बीच प्रत्याशियों और स्टार प्रचारकों की भागमभाग भी थम गई।

विज्ञापन


करीब तीन महीने की चुनावी रैलियों और आखिरी के बीस दिनों के रोड शो से चढ़ी थकान को उतारने के लिए अरविंद केजरीवाल ने फुल आराम का प्लान किया है। वोटिंग की रात अरविंद राजस्थान के सोहना चले गए।
विज्ञापन


वहां तीन दिन तक वह विपश्यना करेंगे। यहां के योग-ध्यान सेंटर पर वह अपनी थकान उतारेंगे।

अरविंद की दिल्ली वापसी शनिवार शाम को होगी। अगले दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वोटिंग का परिणाम देखने में गुजरेगा।

करीब तीन महीने बाद आम आदमी पार्टी के सियासी खिलाड़ियों ने गुरुवार को आराम की सांस ली है। चुनाव परिणामों की माथापच्ची के बीच इन सबने अपना दिन फुर्सत में गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की सुबह बच्चे के नाम
दिल्ली की पटपड़गंज सीट से खड़े आम आदमी पार्टी के अहम सदस्य मनीष सिसौदिया बीती रात देर से बिस्तर पर गए।

गुरुवार मनीष को सुबह उठने की जल्दी नहीं थी, फिर भी आदतन छह बजे नींद खुल ही गई। इसके बाद वे बच्चे को स्कूल छोड़ने गए।

बच्चे को उसके तीन महीने पुराने इस सवाल का जवाब देने कि ‘पापा आप नार्मल कब होगे?’ वापस आने पर कार्यकताओं से मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन पहले की तरह किसी चुनावी चर्चा की जगह ज्यादा बात हाल-चाल जानने पर हुई।

बीच-बीच में टीवी पर समाचार भी देखते रहे। वहीं, शाम फिल्म देखने मल्टीप्लेक्स की तरफ निकल गए। रात में उन्होंने परिवार के साथ रहना बेहतर समझा।

कुमार, संजय ने देखी ‘बुलेट राजा’
पार्टी के स्टार प्रचारक और थिंक टैंक कुमार विश्वास तथा संजय सिंह को बृहस्पतिवार न तो चुनाव प्रचार की फिक्र थी, न ही शाम को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी चर्चा की।

दोनों ने सुबह देर से बिस्तर छोड़ा। चाय-नाश्ते के बाद कार्यकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। संजय दोपहर बाद कुमार विश्वास के पास आ गए। चुनावी सरगर्मी से हटकर देश-दुनिया की बातें हुईं।


बीच-बीच में चुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा होती रही। इसी बीच फिल्म देखने की बात चल निकली। कुछ कार्यकर्ताओं से बात की और शाम को उनके साथ फिल्म ‘बुलेट राजा’ देखने निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed