फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan again violated ceasefire

पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर की गोलीबारी

Sat, 10 Aug 2013 09:41 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Aug 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
pakistan again violated ceasefire

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार देर रात एक बार फिर पाक सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

विज्ञापन


भारतीय सेना ने भी फायरिंग कर पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।

मीडिया खबरों के मुताबिक रात 12 बजे से 2 बजे के बीच पाकिस्तान की ओर से पुंछ के मेंढर में रोशनी और छज्जामान पोस्ट पर फायरिंग की गई।

इसके अलावा पुंछ के देगवार इलाके में भी रात दो बजे से पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

पढ़ें:- लाल किला उड़ाने की धमकी, दिल्ली में अलर्ट
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को पाक सैनिकों की फायरिंग में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हुए थे।

बार-बार घुसपैठ की कोशिश
इससे पहले गुरुवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर मेंढर तहसील स्थित सोना गली क्षेत्र में आतंकियों को घुसपैठ करवाने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सेना ने आतंकियों को वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- शहीद का बेटा बोला, मैं लूंगा पाक से बदला

सिर्फ आतंकियों के खिलाफ एफआईआर
पुंछ हमले में पाकिस्तानी सैनिकों के शामिल होने की रक्षा मंत्री एके एंटनी की सफाई के बावजूद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सिर्फ आतंकियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रक्षा मंत्री ने संसद में स्पष्ट तौर पर कहा था कि भारतीय सैनिकों को मारने आए पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के 20 हमलावरों के दल में पाक सैनिक भी थे।

पुंछ सिटी पुलिस के मुताबिक, एफआईआर नंबर 113 में 302, 120-बी (साजिश के तहत) 7/25, 26/27 (गैर कानूनी तरीके से हथियारों का इस्तेमाल, आर्म्स एक्ट), 2/3 (इम्को) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि हमला सिर्फ आतंकियों ने किया, पाक सेना ने नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed