फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high alert in delhi after warning of hafiz saeed

लाल किला उड़ाने की धमकी, दिल्ली में अलर्ट

Fri, 09 Aug 2013 04:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
high alert in delhi after warning of hafiz saeed

लश्कर-ए-तैयबा का चीफ और मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हाफिज सईद एक बार फिर दिल्ली को दहलाने की फिराक में है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुक्रवार को ईद की नमाज के दौरान हाफिज सईद ने देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर हमले की धमकी दी है।

इस संबंध में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है।

पढ़ें:- पाक सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप के थे हमलावर
विज्ञापन


पुलिस ने चिट्ठी मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है।

पढ़ें:- शहीद का बेटा बोला, मैं लूंगा पाक से बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफिज सईद ने शुक्रवार को लाहौर में हजारों लोगों के साथ ईद की नमाज अदा की। नमाजियों का नेतृत्व सईद ने ही किया। इसके लिए लाहौर में कई जगह उसके पोस्टर भी लगाए गए थे।

घुसपैठ की कोशिश
पिछले कई दिनों से भारत में घुसपैठ करने में नाकाम रहने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बृहस्पतिवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर मेंढर तहसील स्थित सोना गली क्षेत्र में आतंकियों को घुसपैठ करवाने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सेना ने आतंकियों को वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed