{"_id":"3a1c0d2c4910d1f58de6a4d3668347e3","slug":"naresh-agarwal-gave-objectionable-comment-on-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गैंगरेप पर नरेश अग्रवाल ने ये क्या कह दिया!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई गैंगरेप पर नरेश अग्रवाल ने ये क्या कह दिया!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी सांसद नरेश अग्रवाल के आपत्तिजनक बयान से विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि केवल कड़े कानून से ही बालात्कार के मामले नहीं रुकेंगे, सामाजिक सोच को भी बदलना पड़ेगा। रहन-सहन और कपड़े किस तरह के होते हैं, ये भी देखना पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि अशिक्षा भी इसमें बढ़ी चीज है। इन सभी बिंदुओं पर गौर करने की जरूरत है।
मुंबई गैंगरेपः 'रात के बादशाह' ने रेप के बाद खाई पाव-भाजी
विज्ञापन
वहीं, लोकसभा में आज मुंबई गैंगरेप का मामला जोरशोर से उठा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गोपीनाथ मुंडे ने सदन में यह मामला उठाया।
मुंडे ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह महाराष्ट्र सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगे। वहीं, जयाप्रदा ने कहा कि मुझे लगता था कि मुंबई सुरक्षित है लेकिन मैं आज ऐसा नहीं सोच सकती।
विज्ञापन
'ताउम्र सलाखों के पीछे रहें मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाले'
मामले में पकड़े गए दो आरोपी
मुंबई के परेल इलाके में बृहस्पतिवार को हुई गैंगरेप की इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन की तलाश जारी है।
अपराध शाखा की दस टीमों समेत कुल 20 पुलिस दल शहर भर में तलाशी अभियान छेड़े हुए हैं।
मुंबई गैंगरेप: एक आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
पहले आरोपी चांद सतात शेख उर्फ मोहम्मद अब्दुल को शुक्रवार सवेरे गिरफ्तार किया गया था। दूसरा आरोपी विजय जाधव शनिवार सवेरे पकड़ा गया।
22 वर्षीय पीड़िता एक अंग्रेजी पत्रिका की फोटो पत्रकार हैं और बृहस्पतिवार शाम परेल इलाके में एक स्टोर कवर करने गई थीं।