{"_id":"d120322d5adcd2fa50b4e562f90a6632","slug":"mulayam-wise-counsel-to-farooq-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो आप को भी लग गई होती फांसी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...तो आप को भी लग गई होती फांसी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैनिकों पर हमला मामले में लोकसभा में तनावपूर्ण माहौल में हुई गरमागरम बहस के बीच कुछ हल्के फुल्के क्षण भी देखने को मिले।
विज्ञापन
खासतौर से उस समय हंसी का फव्वारा छूटा जब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला से कहा कि पाकिस्तान गए होते तो शायद आपको भी फांसी लग गई होती।
विज्ञापन
पढ़ें, सरहद पर फिर ना'पाक' हरकत, हमले में 5 जवान शहीद
विज्ञापन
अपने भाषण के दौरान हंगामे से नाराज मुलायम ने एक सदस्य की बांह पकड़कर वेल में जाने से रोकने की भी कोशिश की।
भारी हंगामे और तनावपूर्ण माहौल में अपना भाषण शुरू करने वाले मुलायम ने अचानक फारूक अब्दुल्ला के एक बयान का जिक्र किया।
पढ़ें, भारतीय सैनिकों की हत्याः सड़क से संसद तक उबाल
मुलायम ने कहा, 'मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ था जब फारूक जी ने कहा कि मुझसे भूल हुई, मुझे पाकिस्तान चले जाना चाहिए था। यह कहते हुए फारूक साहब शायद यह भूल गए कि पाकिस्तान में कितने प्रधानमंत्रियों को फांसी दे दी गई। अगर आप वहां प्रधानमंत्री बन गए होते तो शायद आपको भी फांसी पर लटका दिया जाता।'
अपने पूरे रौ में नजर आ रहे मुलायम यहीं नहीं रुके। उन्होंने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि हम कश्मीर में जहां जहां हो आए हैं, वहां फारूक साहब का भी जाना मुश्किल है।
पढ़ें, हमले पर एंटनी के लचर बयान की विपक्ष ने उड़ाई धज्जियां
सियाचिन के जिन हिस्सों में लोग जाने से डरते हैं, वहां हम घूम कर आए हैं, रातें बिताई। जार्ज फर्नांडीस लौट कर आ गए, कई लोग तो चार किलोमीटर से ही भाग कर आ गए।
हालांकि इस दौरान फारूक ने पलटकर कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। अपने भाषण के दौरान मुलायम भाजपा पर भी बुरी तरह भड़के। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने मिल कर भारत का पहरेदार रहे तिब्बत को चीन के हवाले कर दिया।