{"_id":"8732e503c02be1422259918f61eb003e","slug":"modi-pm-candidate-advani-shows-anger-through-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी ने सामने रखा दर्द, पढ़िए पूरी चिट्ठी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी ने सामने रखा दर्द, पढ़िए पूरी चिट्ठी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाए जाने से खफा लालकृष्ण आडवाणी ने एक बार फिर चिट्ठी बम फोड़ा है।
विज्ञापन
आज दिन भर आडवाणी को मनाने की कोशिशें जारी रहीं, लेकिन आखिरकार भाजपा को कामयाबी नहीं मिली।
उन्होंने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जताई।
पढ़ें, मोदी पीएम उम्मीदवार, आडवाणी ने जताई नाराजगी
इस पत्र में उन्होंने लिखा, 'आज दोपहर को जब आप मुझे आज के संसदीय अधिकरण की बैठक की सूचना देने आए थे, तब मैंने अपने मन की व्यथा के बारे में, आपके कार्यसंचालन के बारे में और आज की बैठक के कार्यसंचालन को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की थी।"
विज्ञापन
पढ़ें, चुनाव जीतने के लिए जान लड़ा दूंगाः मोदी
विज्ञापन
आडवाणी ने लिखा, "मैंने आपको उस समय कहा था कि मैं विचार करूंगा कि इस बैठक में आकर सभी सदस्यों को अपनी बात से अवगत कराऊं या नहीं। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि इस बैठक में न आना ही उचित होगा।"