फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will do my best to win loksabha election, says modi

चुनाव जीतने के लिए जान लड़ा दूंगाः मोदी

Fri, 13 Sep 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
will do my best to win loksabha election, says modi

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार बनाए जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत तक पहुंचाने के लिए जी-जान लगा देंगे।

विज्ञापन


पीएम पद का दावेदार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने कहा, "भाजपा में अनेक वर्षों तक अलग-अलग दायित्व निभाते हुए परमात्मा ने जितनी शक्ति मुझे दी, मैंने उतने प्रयास किए।"
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी पीएम उम्मीदवार, आडवाणी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ जेसे सामान्य परिवार से आए, छोटे कस्बे से आए हुए कार्यकर्ता को बहुत बड़े काम का दायित्व दिया है।"

पढ़ें, मोदी की ताजपोशी, पर आडवाणी ने फोड़ा चिट्ठी बम

उन्होंने कहा, "लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आज आप सभी के माध्यम से आशीर्वाद चाहता हूं कि देश जब संकट की घड़ी से गुजर रहा है, तो भाजपा को आशीर्वाद देकर संकट की घड़ी से बाहर निकलने का सामर्थ्य दे।"

पढ़ें, उद्धव बोले, मंथन के बाद निकला अमृत

मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि देश भर में कमल को लेकर नई सोच, नई उम्मीद के साथ भाजपा का पूरा समर्थन मिलेगा। मैं चुनावों में जीत के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।"

पढ़ें, जिसकी उंगली पकड़कर चले उसी का झटका हाथ

उन्होंने कहा, "पार्टी के सभी महानुभवों का आभारी हूं और एनडीए के सहयोगी दलों ने आशीर्वाद दिया है, इसलिए मैं उनका भी धन्यवाद करता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed