फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi on lokayukta is asaram talking about virginity: ramesh

अब जयराम ने आसाराम से की मोदी की तुलना

Mon, 16 Dec 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
modi on lokayukta is asaram talking about virginity: ramesh

उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर दागे गए सवाल पर ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


रमेश ने कहा है कि मोदी को दस वर्ष बाद ज्ञान प्राप्त हुआ है। उनके मुंह से लोकायुक्त पर बात करना वैसा ही है जैसे आसाराम का कौमार्य पर उपदेश देना। मोदी को पहले गुजरात की बात करनी चाहिए, जहां दस वर्षों से लोकायुक्त का पद खाली था।
विज्ञापन


सोमवार को मनरेगा की रिलांचिंग के अवसर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में रमेश ने कहा कि गुजरात के सीएम ने दस साल तक अपने राज्य में लोकायुक्त नियुक्त नहीं किया। उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का कोई हक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- मोदी पर थी जानलेवा हमले की योजना


रमेश ने उत्तराखंड के लोकायुक्त बिल को मजाक करार देते हुए कहा कि उसमें कुछ समस्याएं थीं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि समस्याएं क्या थीं।

गौरतलब है कि गुजरात उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डीपी बुच ने बुधवार को राज्य के चौथे लोकायुक्त का पद ग्रहण किया है।

राज्यपाल कमला बेनीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और विधानसभा अध्यक्ष वाजु वाला की उपस्थिति में राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति बुच को शपथ दिलाई। यह पद पिछले दस वर्षों से रिक्त पड़ा था।

पढ़ें:- दिल्ली में नई सरकार बनाने का फैसला करेगी 'आप'


वहीं, रविवार को देहरादून में आयोजित रैली में मोदी ने सवाल किया था कि जो कांग्रेस लोकपाल बिल पर जोर दे रही है वो उत्तराखंड में पूर्ववर्ती बीसी खंडूरी सरकार के लाए गए लोकायुक्त बिल को क्यों नहीं लागू होने दे रही है।

बहरहाल, रमेश के बयान को भाजपा ने कांग्रेस की बौखलाहट बताया है। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चार राज्यों में हार और लोकसभा हार की आशंका से भयभीत कांग्रेस के नेता मानसिक संतुलन खो रहे हैं। उनके बयान उनकी निराशा और बौखलाहट को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed