{"_id":"c546fc3abd80bb5f7b86593246debac0","slug":"murderous-attack-plan-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पर थी जानलेवा हमले की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी पर थी जानलेवा हमले की योजना
एजेंसी, छत्तीसगढ़
Updated Mon, 16 Dec 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर सिमी के आतंकियों की छत्तीसगढ़ में जानलेवा हमले की योजना थी।
विज्ञापन
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश गुप्ता ने आज यहां कुछ पत्रकारों से बातचीत में यह दावा करते हुए कहा कि राज्य में सिमी के गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उनकी छत्तीसगढ़ के दौरे के समय मोदी पर जानलेवा हमले की योजना थी।
विज्ञापन
मोदी ने राज्य में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में राज्य का कई बार दौरा किया था।
गुप्ता ने बताया कि सिमी आतंकी उमेर ने पुलिस को बताया है कि मोदी पर हमले के लिए दो रिवाल्वर की व्यवस्था की जानी थी। इसके लिए उनके द्वारा जगदलपुर में एक बैंक खाता भी खोला गया था। खातें में एक लाख 40 हजार रूपए भी जमा किए गए थे। रिवाल्वर के लिए अजरूद्दीन को 17 हजार तथा दो अन्य लोगो को 37 हजार रूपए दिए गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आतंकियों ने एक रिवाल्वर की व्यवस्था भी कर ली थी पर उन्हे समय से इसकी डिलवरी उन्हे नही मिली। उन्हें विस्फोटक भी मिलना था वह भी समय से नहीं मिला।
राज्य पुलिस ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सिमी आतंकियों के एक बडे नेटवर्क का खुलासा किया गया था। राजधानी समेत कई स्थानों पर छापा मारकर 15 आतंकियों को गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया था। इनके तार पटना ब्लास्ट एवं बोधगया ब्लास्ट से भी होने का दावा किया गया। इनमें दो आतंकियों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेन्सी.एनआईए. ने भी हिरासत में लेकर पटना गई थी।