{"_id":"f27af8218d66caa3973c5c7d3a1590ca","slug":"modi-asks-chief-ministers-to-oppose-communal-violence-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक हिंसा बिल के विरोध में मोदी, शिवराज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सांप्रदायिक हिंसा बिल के विरोध में मोदी, शिवराज
अमर उजाला, दिल्ली, भोपाल
Updated Fri, 06 Dec 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सांप्रदायिक हिंसा बिल के विरोध में समर्थन जुटाने का प्रयास तेज कर दिया है। इसके लिए उन्होंने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
मोदी में शुक्रवार को लिखे पत्र में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे इस बिल का विरोध करें, क्योंकि यह बिल राज्य सरकारों के अधिकारों में केंद्र का सीधा हस्तक्षेप है।
विज्ञापन
मोदी ने इससे पहले बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। गौरतलब है कि यूपीए सरकार संसद के मौजूदा सत्र में इस बिल को लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पढ़ें:- मैं मोदी को हल्के में नहीं लेता: मनमोहन
अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में मोदी ने इस बिल का विरोध करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह सभी मुख्यमंत्रियों के लिए महत्वपूर्ण है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इस बिल का विरोध करें, क्योंकि यह कुछ और नहीं बल्कि राज्यों की शक्ति में केंद्र का हस्तक्षेप है।
इस बिल का कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की राज्य सरकार की कोशिश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मोदी ने जिन लोगों को पत्र लिखा है उनमें मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मणिपुर के सीएम ओकराम इबोबी सिंह, मेघालय के मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा और अन्य शामिल हैं।