{"_id":"ba6e3c8f7f81d534d0f42a55301034f8","slug":"we-are-taking-opposition-seriously-not-complacent-about-modi-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं मोदी को हल्के में नहीं लेता: मनमोहन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मैं मोदी को हल्के में नहीं लेता: मनमोहन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाल तक कह रही थी कि नरेंद्र मोदी को लेकर उसे कोई चिंता नहीं है, लेकिन अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वीकार कर लिया है कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विपक्ष के बारे में पूछने पर जवाब दिया, "मैं मोदी को हल्के में नहीं लेता और न ही उन्हें लेकर बेपरवाह हूं। हम विपक्ष की ताकत को कम करके नहीं आंकते।"
विज्ञापन
मोदी के खाते में जाएगा बाजार और रुपए का सुधार
विज्ञापन
कांग्रेस और अपनी यूपीए सरकार की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि देश में विकास ने रफ्तार दिखाई है और बीते दो दशक में ग्रोथ रेट बढ़कर दोगुना हो गया है।
मोदी बन सकते हैं प्रधानमंत्री: दिग्विजय
भाजपा की ओर से मैदान में उतारे गए मोदी को लेकर कांग्रेस अब गंभीर हो चली है। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कोई चाय वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। यह उसकी काबिलियत पर निर्भर करता है।
अनुच्छेद 370 से डूब रहा है बैंकों का करोड़ो रुपया!
भाजपा ने दिग्विजय की इस बात पर खुशी जताई।
कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने भी कहा था कि वह भी चाहते हैं कि मोदी को ट्विटर पर फॉलो करें, यह जानें कि वह क्या कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा दौर की सियासत उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देती।