{"_id":"06d9014e889d4743782d8cacea7ea25f","slug":"man-mistakes-friend-for-animal-kills-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर समझ दागी गोली, दोस्त की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जंगली जानवर समझ दागी गोली, दोस्त की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 01 Mar 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ के पीछे कुछ हिलता हुआ दिखाई दिखा। आदमी ने बंदूक उठाई और गोली चला डाली। लेकिन होश उस समय फाख्र्ता हो गए जब उसने देखा कि जिस पर उसने जानवर समझकर गोली चला दी वह दरअसल उसका दोस्त था।
विज्ञापन
कोरना थिरथाकुमार और मुकत्ती लावा दोनों ही बंगलुरू के कोलागडूलू गांव के नजदीक कॉफी उगाने का काम करते थे। दोनों ने कोलागडूलू के पास शिकार का प्लान बनाया।
विज्ञापन
दोनों तय जगह पर पहुंचे। लेकिन पैर दुखने के कारण लावा शिकार करने नहीं गया जबकि कोरना शिकार के लिए जंगल के भीतर चला गया।
कुछ देर बाद लावा को पेड़ के आसपास कुछ हलचल होने की आवाज सुनाई दी। लावा ने सोचा कोई जंगली जानवर है और उसने अपनी बंदूक उठा कर गोली दाग दी।
अगले ही पल उसे दर्दनाक चीख की आवाज सुनाई दी। गोली चलाने की दिशा में पहुंचने पर लावा ने देखा कि उसने गोली दरअसल अपने ही दोस्त को मार दी थी।
गोली कोरना के सीने में धंस चुकी थी। जिससे कोरना की मौके पर ही मौत हो गई। लावा ने कोलागडूलू पुलिस स्टेशन पर जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
FB पर डाल दीं प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें
युवती को अगवा कर दो महीने किया रेप
विज्ञापन