फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal will be first cm who beaten a cm

EXCLUSIVE: CM बनते ही यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे केजरीवाल

Tue, 24 Dec 2013 11:14 AM IST
विनोद डबास/अमर उजला, दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजला, दिल्ली Updated Tue, 24 Dec 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
kejriwal will be first cm who beaten a cm

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही समय में देश की राजनीति के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले हैं। पार्टी बनाने के महज एक वर्ष के बाद वह सत्ता पर काबिज होने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन्होंने 15 वर्ष से दिल्ली को चला रही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को चुनाव में हरा दिया। इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री को पहली बार हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


टीम केजरीवाल ने मारा पहला बाउंसर


इस 26 दिसंबर को देश में ऐसा पहली बार होगा जब चुनाव में मुख्यमंत्री को हराने वाला नेता, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। अभी तक मुख्यमंत्रियों को हराने वाले विधायकों को मंत्री का पद ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पहले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भुवन चंद खूंडरी हारे थे। वर्ष 1987 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल को भी हार का मुंह देखना पड़ा था।

करीब चार वर्ष पहले झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन उप चुनाव में हार गए थे। इसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था।

‘सीएम ही नहीं, पीएम भी बनेगा म्हारा केजरीवाल’


चौ. बंसीलाल को तोशाम इलाके में हराने वाले धर्मवीर सिंह को चौ. देवीलाल सरकार में मंत्री पद मिला था। जबकि कोटद्वार में बीसी खंडूरी को चुनाव में मात देने वाले सुरेंद्र सिंह नेगी को भी विजय बहुगुणा सरकार में मंत्री पद से नवाजा गया।

मगर शीला दीक्षित को हराने वाले अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री होंगे। अब वह ऐसे पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जिन्होंने इतने कम समय के राजनीतिक जीवन में किसी मुख्यमंत्री को हराकर किसी राज्य की सत्ता अपने हाथों में ली है। इससे पहले ऐसा देश में नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed