{"_id":"0611806b0e14786c86a61fb1c878261f","slug":"kejriwal-fullfils-second-promise-electricity-companies-to-be-audit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के 'नायक' ने पूरा किया दूसरा वादा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली के 'नायक' ने पूरा किया दूसरा वादा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Dec 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गद्दी संभालते ही अपना सारा ध्यान चुनावी वादे पूरा करने पर लगा दिया है। मंगलवार को उन्होंने दूसरा वादा पूरा किया।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने शहर में बिजली वितरण करने वाली तीनों निजी कंपनियों के ऑडिट के आदेश दे दिए हैं। कंपनियों को कल सवेरे तक का वक्त दिया गया है और वे अपना पक्ष रख सकती हैं कि उनका ऑडिट क्यों न किया जाए।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने 1 करोड़ देकर होश उड़ाए!
विज्ञापन
इस फैसले के बारे में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना और एनडीपीएल का ऑडिट होगा। जब से कंपनियां बनीं, ऑडिट तभी से किया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त कांग्रेस और भाजपा के बीच जोड़-तोड़ चल रही है और हमें नहीं पता कि सरकार चलेगी या गिरेगी। उन्होंने कहा, "ऐसे में हम इसी हिसाब से काम कर रहे हैं जैसे हमारे पास केवल 48 घंटे हैं। जनता का जितना भले हो जाएग, उतना अच्छा है।"
जानिए, केजरीवाल के मुफ्त पानी के तोहफे की हकीकत
प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर जब पूछा गया कि क्या भाजपा जिम्मेदारी से भाग रही है, आम आदमी पार्टी प्रमुख ने कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते और यह सवाल भाजपा से पूछा जाना चाहिए।
तबीयत नासाज होने के बारे में उन्होंने कहा, "सरकार शायद ज्यादा दिन न चले। हमारे पास दो दिन है और पहले जनता की भलाई के फैसले होने हैं। तबीयत बाद में भी ठीक हो सकती है।" ऐसा कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से एस एस धीर स्पीकर पद के दावेदार हो सकते हैं।