फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   governor will use discretionary powers if sanjay dutt appeals says law minister

संजय दत्त को जेल से बचाना चाहती है सरकार!

Sat, 23 Mar 2013 01:32 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 23 Mar 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
governor will use discretionary powers if sanjay dutt appeals says law minister

ऐसा लगता है कि सरकार अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अर्म्स एक्ट के तहत सुनाई गई पांच साल जेल की सजा से बचाना चाहती है।

विज्ञापन


भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू की महाराष्ट्र के राज्यपाल सत्यनारायण से फिल्म अभिनेता संजय दत्त की सजा माफ करने की अपील के बाद सरकार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर दत्त को राहत देने के साफ संकेत दिए हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने जहां इस अपील को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए संज्ञान लेने की बात कही। दूसरी ओर केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि राज्यपाल सजा माफ करने के अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


संजय दत्त के सामने हैं अब ये तीन उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि संजय दत्त पूर्व कांग्रेसी सांसद सुनील दत्त और राज्यसभा सांसद रहीं नर्गिस दत्त के पुत्र हैं। उनकी बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस की सांसद हैं।

बॉलीवुड और राजनीतिक मैदान से सहानुभूति मिलने के बीच जस्टिस काटजू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र लिख कर सजा माफ करने की अपील की थी।

शुक्रवार को सरकार के दो मंत्रियों अश्विनी कुमार और मनीष तिवारी ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए राहत के संकेत दिए। सबसे पहले मनीष तिवारी ने जस्टिस काटजू की अपील को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए इस पर सरकार के संज्ञान लेने और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई की बात कही।

उन्होंने कहा कि चूंकि जस्टिस काटजू सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध जज रहे हैं, इसलिए जाहिर तौर पर सरकार के भीतर और बाहर के लोग उनकी बातों पर ध्यान देते हैं।

दूसरी ओर कानून मंत्री ने भी यह कह कर राहत का स्पष्ट संदेश दिया कि राज्यपाल के पास सजा माफ करने का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि ऐसी अपीलों पर राज्यपाल को फैसला करने का व्यापक हक है।

उन्हें सजा माफ करने का अधिकार हासिल है। किसी तरह की टिप्पणी के बदले इस मामले को राज्यपाल के विवेक पर छोड़ देना चाहिए।

विरोध में शिवसेना व वामदल
संजय दत्त को बचाने की मुहिम पर भाजपा में मतभेद साफ नजर आ रहे हैं। जबकि शिवसेना और वामदल साफ तौर पर इस मुहिम के विरोध में हैं।

हालांकि उन्हीं की पार्टी के शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने संजय दत्त के प्रति सहानुभूति जताई है। वाम दलों ने भी इस मुहिम की आलोचना करते हुए कहा कि पूरे मामले में कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

शत्रुघ्न ने की गवर्नर से अपील
भले ही भाजपा संजय दत्त को माफी देने की मुहिम का विरोध कर रही हो, लेकिन भाजपा सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू का साथ देने का फैसला किया है।

उन्होंने काटजू के साथ मिलकर सजा के खिलाफ महाराष्ट्र गवर्नर से अपील की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘काटजू एक समझदार व्यक्ति हैं और सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं।

इस स्थिति में अगर वह संजय दत्त का समर्थन कर रहे हैं, तो यह बड़ी बात है और दत्त को माफी दिलाने की अपील में मैं उनके साथ हूं। काटजू की अपील से काफी प्रभावित हुआ हूं और उम्मीद है कि महाराष्ट्र के गवर्नर इस पर ध्यान देंगे।’


फिल्मी जगत से मिला समर्थन
‘हम इस फैसले से काफी निराश हैं। हम हमेशा उनके साथ हैं और उनकी सजा माफ कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’
-अजय देवगन

‘जब मैंने सुना कि बेहद अच्छे इंसान और मेरे प्यारे दोस्त संजय दोस्त को सजा सुनाई गई है, तो मैं बहुत परेशान हो गया। हालांकि उनकी माफी को मिल रहे समर्थन से मुझे उम्मीद जरूर जगी है।’
-रजनीकांत

विरोध में भी उठे सुर
‘देश में सभी के लिए कानून बराबर है, चाहे वह आम आदमी हो या कोई विशेष।’
-शाहनवाज हुसैन, भाजपा प्रवक्ता

‘जस्टिस काटजू शायद वह भूल रहे हैं कि वे अब सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं हैं। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप कर हमें गरीब और अमीर के लिए अलग-अलग कानून का संदेश नहीं देना चाहिए।’
-बलबीर पुंज, भाजपा नेता

‘संजय दत्त को बचाने में जुटे लोगों से पूछा जाना चाहिए कि 20 साल पहले बम धमाकों में जान गंवाने वालों के बारे में उनका क्या कहना है।’
-अनिल देसाई, शिवसेना सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed