{"_id":"0abbbe5e69face1f91db372fbd2b4f95","slug":"digvijay-trashes-exit-poll-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रद्दी की टोकरी में डाल देने चाहिए एक्जिट पोल'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'रद्दी की टोकरी में डाल देने चाहिए एक्जिट पोल'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के अनुमानों ने कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पार्टी के मैनेजर मान रहे हैं कि हार मिली तो 2014 की राह खासी दुश्वार हो जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस भले ही एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। मगर पार्टी भी छत्तीसगढ़ को छोड़कर किसी और राज्य में जीत का दावा जोर-शोर से करने में परहेज कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक कर आने वाले चुनावी नतीजों के बारे में स्थितियों का जायजा भी लिया।
पढ़ें:- चुनाव खत्म, केजरीवाल ने दिल्ली छोड़ी
विज्ञापन
एक्जिट पोल के नतीजों को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नकार दिया। दिग्विजय ने कहा कि एक्जिट पोल को रद्दी की टोकरी में डाल देना चाहिए। ये चैनलों का टीआरपी बढ़ाने का एक खेल है।
उधर, पार्टी प्रवक्ता भक्त चरण दास ने कटाक्ष किया कि इन एक्जिट पोल देने वाले टीवी चैनलों को पद्म श्री के पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए।
पढ़ें:- दिग्विजय ने माना, मोदी बन सकते हैं प्रधानमंत्री
उन्होंने एक्जिट पोल की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को गुमराह करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
चरण दास ने तर्क दिया कि दिल्ली में कई मतदाता केंद्रों पर नौ बजे तक मतदान होता रहा मगर ये एक्जिट पोल तो अपने नतीजे पांच बजे से ही देने लग गए।
उधर, राहुल के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के नेताओं ने राहुल को बधाई दी कि उनके मार्गदर्शन और निर्देशों के चलते राज्य में चुनाव प्रबंधन बेहतर हुआ।
बैठक में सभी नेताओं ने एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए राहुल को सरकार बनाने का भरोसा दिया। वहीं कांग्रेस नेता अजित जोगी ने तो मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए जोड़ तोड़ करना शुरू कर दिया है।