{"_id":"44ebe12a-e78e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"digvijay-takes-jibe-at-modi-on-mahabodhi-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोधगया धमाके कहीं मोदी ने तो नहीं कराएः दिग्विजय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बोधगया धमाके कहीं मोदी ने तो नहीं कराएः दिग्विजय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर में रविवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों से अभी शहर उबरा भी नहीं था कि इस हमले की आंच पर सियासी रोटियां सेंकने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इशारों-इशारों में इन धमाकों के तार नरेंद्र मोदी से जुड़े होने के संकेत देकर नया बवाल खड़ा कर दिया है।
महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमला, 9 सीरियल धमाके
विज्ञापन
सिंह ने सवाल उठाया, 'क्या मोदी और बोधगया में हुए इन सीरियल ब्लास्ट के बीच कोई संबंध तो नहीं है? मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक सिखाने की धमकी दी थी।'
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'और अगले ही रोज ये धमाके हुए। अब एनआईए को इस मामले की जांच करनी है।'
धमाकों से थर्रा उठा महाबोधि मंदिर (फोटो गैलरी)
सिंह ने भाजपा पर राजनीति को सांप्रदायिक करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सिंह ने कहा कि इससे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले बिहार सहित अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों को सावधान रहना चाहिए।
मोदी पर लगे दंगों के दाग को मिटाने में जुटी भाजपा
कांग्रेस महासचिव के मुताबिक भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद कह रहे हैं कि शायद पुणे बेकरी विस्फोट के दोषियों ने बोधगया मंदिर परिसर की रेकी की हो।
उन्होंने कहा, 'यह तो एक प्रकार से घृणास्पद और सांप्रदायिक राजनीति है, भाजपा जिसके लिए जानी जाती है। भगवान के लिए पहले मामले की जांच पूरी हो जाने दो फिर बयानबाजी करो।'