फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp will fully support narendra modi on riots

मोदी पर लगे दंगों के दाग को मिटाने में जुटी भाजपा

Mon, 08 Jul 2013 12:52 AM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा Updated Mon, 08 Jul 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
bjp will fully support narendra modi on riots

नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा अब उन पर लगे गुजरात दंगों के दाग को मिटाने में जुटेगी।

विज्ञापन


खासतौर से कांग्रेस के सांप्रदायिकता संबंधी आरोपों का जवाब देने के लिए पार्टी गुजरात से लेकर एनडीए शासित राज्यों के विकास और सुशासन की गाथा जनता तक पहुंचाएगी।

अल्पसंख्यकों के लिए तैयार हो रहे विजन डॉक्यूमेंट में भाजपा आजादी के बाद से देश भर में हुए दंगों का जिक्र कर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


भाजपा यह भी बताएगी कि मात्र 8.50 फीसदी अल्पसंख्यक आबादी होने के बावजूद गुजरात पुलिस में 11 फीसदी जवान इसी बिरादरी से हैं।

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के अनुसार गुजरात के प्रत्येक थाने में कम से कम एक जवान अल्पसंख्यक समुदाय से है। देश में ऐसा करने वाला गुजरात अकेला राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की तमाम जानकारियां देकर भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय को बताएगी कि सबसे ज्यादा दंगे तो कांग्रेस शासन में हुए हैं। इसके बावजूद वह सेक्युलर बनी हुई है और मोदी को बदनाम किया जा रहा है।


मोदी के लिए विकास के साथ ही सख्त प्रशासक होने के दावों को सच साबित करने के प्रमाण भी अल्पसंख्यकों को बताए जाएंगे।

भाजपा यह भी बताएगी कि एनडीए से लेकर अब पार्टी शासित प्रदेशों में अल्पसंख्यकों की राजनीतिक, आर्थिक व शैक्षिक तौर पर क्या स्थिति है। इसकी तुलना कांग्रेस शासित राज्यों से की जाएगी।

इस कवायद के पीछे भाजपा की रणनीति यह है कि अल्पसंख्यक भले ही भाजपा को वोट न दें लेकिन पार्टी को हराने के लिए एकजुट भी न हों।

भाजपा जानती है कि उसे अल्पसंख्यकों के वोट नहीं मिलेंगे लेकिन पार्टी चाहती है कि किसी दल विशेष के पक्ष में उनका ध्रुवीकरण रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed