{"_id":"7cc08f8afb6fd22a4f09b3589d0f1008","slug":"congress-wants-to-avoid-unnecessary-attacks-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से डरी कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ताओं को दी नसीहत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी से डरी कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ताओं को दी नसीहत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 22 Aug 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी रणनीति को लेकर काफी ऐहतियात बरत रही है।
विज्ञापन
उसका मानना है कि बेवजह नरेंद्र मोदी पर बयानबाजी से बचा जाए, ताकि वोटों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में न होने पाए।
कांग्रेस अपने इसी संदेश को पार्टी के प्रवक्ताओं तक पहुंचा रही है। इसके लिए पार्टी जल्द ही सोशल मीडिया पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी करेगी।
पढ़ें, जेटली ने छेड़ा नया राग, बीजेपी में पीएम के 10 दावेदार
पार्टी के थिंक टैंक की तरफ से जारी संदेश में कहा गया है कि आम चुनाव से पहले कांग्रेस की जंग भाजपा के खिलाफ हो रही है न कि मोदी के खिलाफ।
पढ़ें, आसान नहीं है भाजपा की ‘272 प्लस’ की डगर
पार्टी का कहना है कि मोदी को बड़ी शख्सियत न बनाएं। इससे पहले भी प्रवक्ताओं को सख्त लहजे में मोदी के खिलाफ तथ्यपरक टिप्पणी करते समय निजी बयानबाजी से बचने की नसीहत दी गई थी।
विज्ञापन