{"_id":"d657865e-b87d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-may-probe-rail-mininster-in-rail-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई रेल मंत्री के गिरेबान तक पहुंचने की कोशिश में ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीबीआई रेल मंत्री के गिरेबान तक पहुंचने की कोशिश में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 09 May 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल घूसकांड में सीबीआई ने 1997 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अफसर और रेल मंत्री पवन बंसल के प्राइवेट सेक्रेटरी राहुल भंडारी से बुधवार को पूछताछ की। भंडारी से पूछताछ के बाद सीबीआई को कई नई जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीबीआई के एक सीनियर अफसर ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि इस घूस कांड में जिसके भी नाम सामने आ रहे हैं, उनसे सीबीआई स्पष्टीकरण मांग रही है।
विज्ञापन
अब तक की जांच से यह साबित हुआ है कि पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला की राहुल भंडारी सहित रेल मंत्रालय के दो और अधिकारियों से लगातार बातचीत होती थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, रेल मंत्री ने पिछले छह महीनों में जिन पदों पर भर्तियां की हैं, उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच सीबीआई कर रही है।
रेल घूसकांड में जांच के दायरे में रेल मंत्री पवन बंसल भी हैं, जिनसे कभी भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है।
रेल मंत्री का ऑफिस जांच के घेरे में
रेलवे घूसकांड मामले में अब रेल मंत्री पवन बंसल का आफिस सीबीआई जांच के घेरे में आने वाला है। मामले की प्राथमिक जांच के बाद आफिस में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि मामले में सीधे तौर पर बंसल के जुड़े होने का सबूत अब तक नहीं मिल सका है।
बंसल से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण लिया जाएगा। सीबीआई अभी 1000 से अधिक फोन कॉल्स की जांच कर रही हैं। जिसमें आफिस के अधिकारियों के संलिप्त होने का पता चला है।