{"_id":"2da6d8389e8ede03acf403cd71d6c65d","slug":"case-against-bjp-mp-anant-kumar-hegde-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी कर फंसे भाजपा सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी कर फंसे भाजपा सांसद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद को कथित तौर पर इस्लाम से जोड़ने संबंधी बयान को लेकर भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े परेशानी में पड़ गए हैं। पुलिस ने उनके बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आपराधिक मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
हेगड़े के खिलाफ उत्तर कन्नाड़ जिले के सिरसी में आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उनके खिलाफ किसी खास धर्म या उसके विश्वास को जानबुझकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
उत्तर कन्नाड़ से पांच बार के सांसद हेगड़े ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में इस्लाम पर यह आरोप लगाया था। आतंकवाद से इस्लाम को जोड़ने के कारण मुस्लिम संगठन उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन