{"_id":"0c35360a7b719f88691dc5f6da99ab5a","slug":"cancelled-ssc-exam-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी की निरस्त परीक्षा अप्रैल 2014 में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एसएससी की निरस्त परीक्षा अप्रैल 2014 में
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 07 Feb 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2013 की निरस्त परीक्षा अप्रैल 2014 में कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन सात शहरों की सीजीएल टीयर-वन, टीयर-टू की परीक्षा निरस्त की गई है, वहां दोबारा परीक्षा अप्रैल में होगी। इस बात की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कर्मचारी चयन आयोग की अप्रैल 2013 एवं सितंबर 2013 में हुई टीयर-वन और टीयर-टू की परीक्षा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से इन परीक्षाओं में व्यापक नकल की रिपोर्ट के बाद सात शहरों इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, देहरादून, शिमला, जयपुर, दिल्ली की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें, क्लर्क बनने के मौके, जल्दी करें आवेदन
अब एसएससी ने सीजीएल 2013 परीक्षा अप्रैल में कराने का फैसला किया है। परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बारे में अभी तक यह भी तय नहीं है कि टीयर-वन और टीयर-टू की परीक्षा अलग-अलग होगी कि एक साथ। इस बारे में अभी फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन