फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Cabinet Secretariat

क्लर्क बनने के मौके, जल्दी करें आवेदन

Fri, 07 Feb 2014 03:43 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Cabinet Secretariat

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में अवर श्रेणी लिपिक और सहायक के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों को भरने के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

30 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in Cabinet Secretariat

आयु सीमा के तहत अवर श्रेणी लिपिक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई।

आरक्षित वर्ग ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 14 फरवरी, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तौर पर अवर श्रेणी लिपिक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपए तथा ग्रेड पे 1900 रुपए और सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपए तथा ग्रेड पे 4600 रुपए निर्धारित है।

इसके अलावा प्रतिमाह दोनों पदों के उम्मीदवार को बेसिक वेतनमान का 15 प्रतिशत अलाउंस दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदों के लिए ये हैं योग्यताएं

Recruitment in Cabinet Secretariat

अवर श्रेणी लिपिक के पद के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से शैक्षणिक तौर पर बारहवीं पास की हो तथा अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टंकण गति रखता हो।

वहीं सहायक के पद के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त की हो तथा कंप्यूटर पर कार्य करने में सक्षम हो।

विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

Recruitment in Cabinet Secretariat

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र को ए-4 आकार के पेपर पर पुनः टंकित कर लें तथा उसे अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में भरें।

भरे हुए आवेदन पत्र के लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम लिखकर उसे "पोस्ट बैग नं. 001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003 के पते पर भेजें।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

आवेदन संबंधी आधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http:/www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_58101_52_1314b.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed