फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   beni prasad verma give controversial statement at mulayam singh yadav and sanjay dutt

'जो मुलायम के साथ रहेगा, उसका यही हाल होगा'

Fri, 22 Mar 2013 02:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 22 Mar 2013 02:42 PM IST
विज्ञापन
beni prasad verma give controversial statement at mulayam singh yadav and sanjay dutt

अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर 'बयान-बम' फोड़ा है। बेनी के निशाने पर फिर से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ही हैं।

विज्ञापन


फिल्म अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद जब पत्रकारों ने बेनी प्रसाद वर्मा की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो पहले तो वह चुप रहे लेकिन फिर बोले, जो मुलायम के साथ रहेगा, उसका...। जाहिर है बेनी प्रसाद वर्मा संजय और मुलायम के संबंधों पर टिप्पणी कर रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संजय दत्त समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से उनकी काफी करीबी है। संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आर्म्स एक्ट के तहत 5 साल की सजा सुनाई थी। बेनी प्रसाद वर्मा इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed