{"_id":"d1af80ba1907cdee5a4888b80c2bd65f","slug":"anna-s-hunger-strike-continues-kumar-vishwas-arrived-to-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना का अनशन जारी, समर्थन देने पहुंचे कुमार विश्वास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना का अनशन जारी, समर्थन देने पहुंचे कुमार विश्वास
एजेंसी/रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)
Updated Thu, 12 Dec 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूत जन लोकपाल बिल पारित कराने के लिए अन्ना हजारे की भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन उन्हें समर्थन देने के लिए ‘आप’ नेता कुमार विश्वास समर्थकों समेत रालेगण पहुंच गए।
विज्ञापन
विश्वास ने कहा कि अगर सरकार का जन लोकपाल बिल रामलीला मैदान में लाए गए बिल के मसौदे की लाइन पर नहीं हुआ तो इसे मंजूर नहीं किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर ने भी उनसे मुलाकात की और जन लोकपाल बिल पर यूपीए को उसकी काहिली के लिए कोसा।
विज्ञापन
पढ़ें:- केजरीवाल को चढ़ा बुखार, नहीं गए अन्ना के पास
विज्ञापन
विश्वास ने कहा कि अगर कांग्रेस और भाजपा ने शब्दों की बाजीगरी से बिल को कमजोर करने की कोशिश तो इसका जबरदस्त राजनीतिक विरोध किया जाएगा। पहले अन्ना से मिलने खुद अरविंद केजरीवाल आने वाले थे, लेकिन तेज बुखार की वजह से उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
मेधा पाटेकर ने जन लोकपाल बिल पारित कराने में होने वाली देरी पर कांग्रेस की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने आंदोलन के बाद ही जन लोकपाल बिल पारित कर दिया होता तो उसे विधानसभा चुनावों में शर्मसार नहीं होना पड़ता।
पढ़ें:- दिल्ली में 'आप' का समर्थन करने को राहुल तैयार
बुधवार को हजारे की सहयोगी और पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी ने उनसे मुलाकात की। किरण बेदी शनिवार से बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे अन्ना हजारे का साथ दे सकती हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने मंगलवार को कहा था कि सरकार संसद के मौजूदा सत्र में बिल पारित कराने के प्रति गंभीर है।