फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kejriwal not well, other leadears of aap left for ralegan

केजरीवाल को चढ़ा बुखार, नहीं गए अन्ना के पास

Thu, 12 Dec 2013 01:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Dec 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
kejriwal not well, other leadears of aap left for ralegan

चुनावों में मिली जीत के बाद यह पहला मौका होता कि चेले की मुलाकात अपने गुरु से होती, लेकिन यह मुमकिन न हो सका।

विज्ञापन


अन्ना हजारे को समर्थन देने के लिए रालेगण जाने की योजना बनाने वाले अरविंद केजरीवाल ने तबीयत बिगड़ने की वजह से योजना टाल दी।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिसोदिया ने कहा, "केजरीवाल को तेज बुखार है और इसलिए वह हजारे को समर्थन देने के लिए  रालेगन नहीं जा रहे, जहां वह जन लोकपाल बिल के लिए अनशन कर रहे हैं।"

अमेरिका में भी बजा केजरीवाल का डंका
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केजरीवाल के बजाय पार्टी नेता कुमार विश्वास, संजय सिंह और गोपाल राय रालेगन के लिए रवाना हो रहे हैं। केजरीवाल ने अपनी बीमारी को लेकर ट्वीट भी किया और कहा कि वह फोन पर अन्ना से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, ट्वीट कर कहा, "मैं अन्ना से मिलने जाना चाहता था, लेकिन बीती रात तबीयत खराब हो गई। तेज बुखार है। लेकिन मेरा दिल रालेगन में है।"

इस 'परीक्षा' में मोदी फेल, केजरीवाल पास


उन्होंने कहा, "कुमार विश्वास, गोपाल राय और संजय सिंह रालेगन के लिए रवाना हो गए हैं। जब वे वहां पहुचेंगे, तो मैं फोन पर अन्ना से बात करेंगे।"

बुधवार शाम जंतर मंतर पर केजरीवाल ने कहा था कि वह और कुमार विश्वास गुरुवार को रालेगन जाएंगे। सिसोदिया ने बताया कि वह इस कार्यक्रम के बाद डॉक्टर के यहां गए, जिसने उन्हें आराम करने की सलाह दी। सेहत में सुधार आने पर वह अन्ना हजारे से मिलने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed