फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airtel customers can face slower Internet speeds

धीमी इंटरनेट स्पीड का सामना कर सकते हैं एयरटेल ग्राहक

Wed, 14 Dec 2016 03:05 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
Airtel customers can face slower Internet speeds
- फोटो : SOCIAL MEDIA

एयरटेल के ग्राहकों को धीमी इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवा का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी की समुद्र के अंदर बिछाई गई केबल को चेन्नई में आए चक्रवात में नुकसान पहुंचने से ऐसा हो सकता है। एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा है कि चेन्नई में सोमवार को आए चक्रवात की वजह से कंपनी के एक अंतरराष्ट्रीय सी-केबल को नुकसान पहुंचा है और इससे इंटरनेट ट्रैफिक पर आंशिक असर पड़ा है।

विज्ञापन


इस वजह से देश में कुछ जगहों पर एयरटेल के ग्राहकों को धीमी इंटरनेट गति का सामना करना पड़ सकता है। इससे ग्राहकों के मोबाइल और कंप्यूटर पर डाटा की स्पीड भी धीमी हो सकती है। कंपनी ने इस बारे में अपने ग्राहकों की सूचित कर दिया है। प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी की टीम इसके इंटरनेट ऑपरेशन को सामान्य करने और वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटी है। टीम जल्द से जल्द स्थिति सामान्य कर देगी। 
विज्ञापन


वरदा चक्रवात से मोबाइल सेवाओं पर असर 
चक्रवात वरदा की वजह से चेन्नई में सभी मोबाइल सेवा कंपनियों पर असर पड़ा है। सभी कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे सोमवार से ही कई लोग मोबाइल पर अपने परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। चक्रवात से चेन्नई और पड़ोसी जिलों में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसे मोबाइल सर्विस कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जगहों पर बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन काम कर रहे हैं लेकिन इसकी सेवा में भी दिक्कतें आ रही हैं। सभी मोबाइल सेवा कंपनियां जल्द से जल्द हालात सामान्य करने का भरोसा दिला रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed