फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   action against asaram bapu

आसाराम का नाटक जारी, कई ठिकानों पर पहुंची पुलिस

Fri, 30 Aug 2013 11:59 AM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
action against asaram bapu

यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू का नाटक जारी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नए-नए बहाने बना रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मोहलत मांग रहे आसाराम ने अब कहा है कि उनके समधी का देहांत हो गया है और इसलिए उन्हें वक्त चाहिए।

इस बीच पुलिस उनके कई ठिकानों पर पहुंच गई है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी भी वक्त उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यदि आसाराम हाजिर नहीं होते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर जोधपुर लाने की तैयारी है।

पढ़ें:- आसाराम के खिलाफ सीबीआई से जांच कराने की मांग
विज्ञापन


आसाराम ने अपने धार्मिक आयोजनों में व्यस्तता बताते हुए शुक्रवार को पेश होने की असमर्थता जताई थी और जोधपुर पुलिस से मोहलत मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस के मुताबिक एक हफ्ते से अधिक बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी आसाराम से पूछताछ नहीं हो सकी है। उन्हें पूछताछ करने के लिए ही समन के जरिए बुलाया गया है। पुलिस को उनका आधिकारिक बयान भी दर्ज करना है।

पढ़ें:- शरद यादव के घर हंगामा करने पहुंचे आसाराम समर्थक

अगर आसाराम अनुपस्थित रहते हैं तो प्रक्रिया के तहत मुख्य आरोपी होने के नाते उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जोधपुर पुलिस अन्य प्रदेशों की पुलिस से संपर्क कर आसाराम की उपस्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जांच के दौरान आसाराम पर देश छोड़ने को लेकर भी पाबंदी लग चुकी है। इधर, इस मामले के अन्य नामजद आरोपी आसाराम के प्रमुख सेवक शिवा, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की हॉस्टल वार्डन शिल्पी व इस हॉस्टल के अटेंडेंट केशव ने जोधपुर पुलिस से फैक्स के जरिए हाजिरी मांफी मांगी है।

पढ़ें:- हे राम! अब आसाराम ने की पांच लाख की पेशकश

हालांकि तीनों आरोपियों से छिंदवाड़ा पहुंचकर पुलिस टीम पूछताछ कर चुकी है। उनके बयान भी दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed