{"_id":"1357468495b718cd797cd440d8fd5e4a","slug":"asaram-offered-five-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे राम! अब आसाराम ने की पांच लाख की पेशकश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हे राम! अब आसाराम ने की पांच लाख की पेशकश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से रेप मामले में फंसे आसाराम बापू रोज कोई न कोई विवादास्पद बयान दे रहे हैं। कभी पीड़िता को पागल तो कभी चालाक कहा जा रहा है।
विज्ञापन
इस बार तो आसाराम बापू ने रेप साबित करने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर दी है।
उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान बुधवार को कहा कि अगर कोई लड़की को रेप पीड़िता साबित कर दे तो वे उसे पांच लाख रुपए इनाम देंगे। यहां तक कि वह उस व्यक्ति के गुलाम भी बन जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान आसाराम ने अपनी प्रवक्ता नीलम दूबे के उनकी सिख धर्मगुरू से तुलना करने के विवादित बयान पर माफी भी मांगी। आसाराम बृहस्पतिवार सुबह अचानक भोपाल चले गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आसाराम बापू और उनके बेटे नारायण सांई पीड़िता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।
नारायण साईं ने बुधवार को राजकोट में प्रवचन के दौरान पीड़िता को पागल करार दे दिया। उन्होंने कहा कि बापू पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की मानसिक रूप से बीमार है। जब वो छिंदवाड़ा गुरुकुल में पढ़ती थी तब भी उसकी मानसिक हालत खराब थी।
इससे पहले आसाराम बापू ने लड़की को बहुत चालाक बताया था और कहा था कि वह बहुत होशियार है मैं उसे अच्छे से जानता था।
वहीं, आसाराम को जोधपुर पुलिस के सामने 30 अगस्त तक उपस्थित होने के लिए समन दिया जा चुका है। उन पर अपने जोधपुर स्थित आश्रम में 16 साल की लड़की से रेप का आरोप है।
हालांकि, आसाराम का कहना है कि वह 19 सितंबर तक धार्मिक कार्यों में व्यस्त होने के कारण इससे पहले पुलिस के पास नहीं जा सकते। लेकिन जोधपुर पुलिस ने उन्हें और समय देने से इनकार किया है।