फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aasaram used to meet women late at night in dhyan ki kutiya

'ध्यान की कुटिया' में महिलाओं संग आसाराम का एकांतवास

Thu, 05 Sep 2013 12:52 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
aasaram used to meet women late at night in dhyan ki kutiya

नाबालिग लड़की से यौन शोषण के मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे आसाराम बापू के बारे में नए-नए खुलासों का दौर जारी है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले की नई कड़ी में उनके करीबी सेवादार ने कुछ रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए हैं।

सेवादार शिवा के मुताबिक आसाराम महिलाओं के 'इलाज' के लिए उनसे अकेले में अपनी 'ध्यान की कुटिया' में मिलते थे। राजस्थान के एडिशनल एडवोकेट जनरल आनंद पुरोहित ने सत्र और जिला मजिस्ट्रेट को यह जानकारी दी है।

पढ़ें:- होस्टल वार्डन से थे आसाराम के जिस्मानी रिश्ते
विज्ञापन


पुरोहित का कहना है कि शिवा से पुलिस रविवार से पूछताछ कर रही है और उसने जो ब्योरा मुहैया कराया है, उसके आधार पर आसाराम के खिलाफ मजबूत मामला बनता है।

आसाराम पर 15 अगस्त की रात अपने जोधपुर आश्रम में नाबालिग लड़की से यौन शोषण का आरोप लगा है। मजिस्ट्रेट ने बुधवार को उनकी जमानता याचिका खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत में बने रहने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- बेटी को हमेशा अपने पास रखना चाहते थे आसाराम

अदालत ने शिवा को तीन और दिन पुलिस हिरासत में रखने की इजाजत दी है।

जांचकर्ताओं का कहना है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि आसाराम, शिवा और होस्टल की वार्डन शिल्पी, तीनों ने मिलकर साजिश रची ताकि पीड़िता छिंदवाड़ा से जोधपुर आए।

कॉल डिटेल के रिकॉर्ड बताते हैं कि शिल्पी, आसाराम और लड़की के परिवार से निरंतर संपर्क बनाए हुए थी और कॉल में लगातार इजाफा होता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed