फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape case on asaram

खुलासा: बेटी को हमेशा अपने पास रखना चाहते थे आसाराम

Thu, 05 Sep 2013 12:06 PM IST
बरेली/ब्यूरो
बरेली/ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
rape case on asaram

राजस्थान के जोधपुर आश्रम यौन उत्पीड़न मामले में जेल गए आसाराम बापू शाहजहांपुर की छात्रा को हमेशा अपने पास रखना चाहते थे।

विज्ञापन


छात्रा की मां ने अब खुलासा किया है कि बाबा ने उनकी बेटी के सामने घटना के दिन गुरुकुल की इंचार्ज बनाने समेत कई प्रस्ताव रखे। आस्था के सैलाब में डूबी छात्रा बाबा की मंशा को भांप ही नहीं पाई।

बुधवार को पीड़ित की मां ने अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में आसाराम बापू की कुछ और बातों का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 15 अगस्त को उनकी बेटी को कई तरह के लालच दिए थे।
विज्ञापन


आसाराम बापू ने कुटिया में बेटी से पूछा था कि तुम क्या बनना चाहती हो, इस पर वह बोली, बाबा में तो सीए बनूंगी। बाबा ने कहा न.. तुझे बीएड कराऊंगा। लड़की ने जब कहा कि बाबा यह कोर्स तो अपने यहां है नहीं, इस पर बाबा बोले कोई बात नहीं खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा बोले, हमने गुरुकुल का पूरा स्टाफ बदल दिया है। मैं तुम्हें गुरुकुल की इंचार्ज बनाना चाहता हूं। इंचार्ज नहीं बनना है तो सुरेशानंद बनोगी। मैं तुम्हें अपना प्रवक्ता बना दूंगा। इसके बाद जो बाबा बोलता है, तुम्हें प्रवचन में वही बोलना होगा। बेटी मुस्कुराती रही और बाबा के आगे नहीं बोली।

बातों ही बातों में बाबा कहा कि पढ़ाई के बाद वह कहीं नहीं जाएगी। हमेशा यहीं रहना है। तब तक भी बेटी यही समझ रही कि बाबा को उसका बहुत ख्याल है लेकिन बाबा का असली रूप सामने आने के बाद यह समझ में आया कि इतनी देर तक वह इस तरह की बातें क्यों कर रहे थे।

पीड़िता के साथ भाई की पढ़ाई भी चौपट

यौन उत्पीड़न के बाद छिदवाड़ा गुरुकुल की छात्रा के साथ उसके भाई की पढ़ाई बिल्कुल चौपट हो गई है। पीड़िता इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह बोर्ड की परीक्षा कब और कहां देगी, यह सवाल खड़ा हो रहा है।


परिवार वाले सुरक्षा के लिहाज से उसे फिलहाल घर से निकलने की इजाजत ही नहीं दे रहे हैं। ऐेसे में उसकी पढ़ाई के साथ भाई के भविष्य की चिंता भी परिवार के लोगों को परेशान किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed