फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aap will support bjp if....

'आप' इस शर्त पर देगी BJP को समर्थन

Tue, 10 Dec 2013 03:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Dec 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
aap will support bjp if....

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक प्रशांत भूषण ने कहा कि 'आप' भाजपा को समर्थन दे सकती है बशर्ते उनकी यह मांग मान ली जाए।

विज्ञापन


एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भूषण ने कहा कि अगर बीजेपी हमें लिखकर दें कि वह जनलोकपाल बिल को 29 दिसंबर तक पारित करवा देगी तो भाजपा को समर्थन दिया जा सकता है। 'द हिंदू' में यह इंटरव्यू प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


प्रशांत भूषण ने साफ किया कि यह विचार उनके निजी हैं और इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात पर अभी तक पार्टी में चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में प्रशांत भूषण ने पत्रकारों को बताया, 'मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है। मैं अपनी पार्टी के साथ हैं। पार्टी न किसी राजनीतिक दल को समर्थन करेगी और न ही समर्थन लेगी।'

बाद में 'आप' के मनीष सिसौदिया ने कहा कि प्रशांत भूषण के ये बयान निजी हैं। पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह न किसी का समर्थन करेगी और न ही किसी से समर्थन लेगी। पार्टी अपने विचार पर अडिग है।

पढ़ें, 'आप' के विधायक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

इधर, भाजपा के डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा भी जनलोकपाल लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने हमेशा भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप को 70 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें प्राप्त हुई। वहीं बीजेपी को 32 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी।

किसी भी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब आप के किसी सदस्य ने बीजेपी को शर्तों के आधार पर समर्थन देने बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed