{"_id":"ba0dbfa44068190945172d72b8eb8765","slug":"molestation-charge-againest-aap-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' के विधायक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के विधायक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
सीमापुरी इलाके में कांग्रेस व 'आप' के बीच हुए बवाल में सोमवार शाम को नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन
विधायक बनते ही धर्मेंद्र कोली के लिए दिक्कतों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व कांग्रेसी विधायक की पत्नी की शिकायत पर सीमापुरी पुलिस ने आप पार्टी के विधायक धर्मेंद्र कोली व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूर्व विधायक की पत्नी ने धर्मेंद्र कोली व उनके समर्थकों पर छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
उनका आरोप है कि इन लोगों ने उनके व अन्य महिलाओं से छेड़छाड़ की। साथ ही उन पर अश्लील टिप्पणियां की गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने उनकी शिकायत पर धर्मेंद्र व अन्य के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, अश्लील टिप्पणी करने, धमकी देने, शांति भंग करने व दंगा फसाद करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, देर रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन