{"_id":"7bb551f1ae9d303e833777014580358f","slug":"aam-admi-party-yogendra-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी 72 घंटे में चुनाव हार गई 'आप'!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आखिरी 72 घंटे में चुनाव हार गई 'आप'!
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप आदमी पार्टी आखिरी 72 घंटे की चुनावी लड़ाई नहीं लड़ पाई। यह बात आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकार की।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव के सुर अचानक ही बदल गए। एक टीवी चैनल से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि वोट पड़ने के 72 घंटे पहले तक 'आप' बहुत अच्छी स्थिति में रही। लेकिन आखिरी दो दिन वह संभाल नहीं पाए।
पढ़ें यह खास खबर
'आप' का दावा, 50 सीट जीतेगी पार्टी
यादव ने कहा कि चुनाव के दो दिन पहले तक वह दिल्ली की सबसे बड़ी पार्टी बन रहे थे। उन्हें बहुमत से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान था।
लेकिन चुनाव से दो दिन पहले स्थिति उलटने लगी। यादव ने कहा कि एक्जिट पोल में जो परिणाम दिखाए जा रहे हैं, वह उन्हीं दो दिनों की वजह से हैं।
योगेंद्र यादव ने दिल्ली में रात आठ बजे तक वोटिंग होना भी आम आदमी पार्टी के लिए बुरा बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को तिकड़म की राजनीति नहीं आती।
विज्ञापन
शाम पांच के बाद जो भी वोट पड़े, वह तिकड़म और चुनावी मैनेजमेंट की वजह से पड़े। आम आदमी इन तिकड़मों में पीछे रह गई।