फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aam aadmi party New election survey

'आप' का दावा, 50 सीट जीतेगी पार्टी

Mon, 02 Dec 2013 01:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
Aam aadmi party New election survey

आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि दिल्ली चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी ने अपने सर्वे के पांचवे चरण के आंकड़ों का जारी करते हुए बताया कि चुनाव में उसे 35.6 फीसदी वोट मिलेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री की दौड़ में अरविंद केजरीवाल सबसे प्रतिद्वंदियों से काफी आगे हैं।

योगेंद्र यादव ने बताया कि आखिरी दो चरणों का सर्वे नवंबर के आखिरी पखवारे में किया गया।

चौथे दौर में 35 सीटों से 3,247 लोगों को शामिल किया गया, जबकि पांचवां चरण 17 सीटों के 1,643 के साथ किया गया। सर्वे की सैंपलिंग रेंडम की गई।

दूसरे ओपिनियन पोल से पार्टी के सर्वे की तुलना करते हुए उन्होंने माना कि नई पार्टी के मजबूती से उभरने पर पारंपरिक ओपिनियन पोल सटीक नहीं होते।

पार्टी हर चरण की तरह इस बार भी सर्वे की सारी डिटेल व रॉ डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

योगेंद्र यादव ने बताया कि 1983 में आंध्र प्रदेश व 1987 में हरियाणा के चुनाव इस तरह की राजनीति के गवाह रहे हैं। इसमें तेलगू देशम व इंडियन नेशनल लोकदल ने चुनाव पूर्व के सारे आकलनों का झुठला दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में भी इसी तरह की साइलेंट वेव चल रही है। इससे पहली चीज यह होने जा रही है कि रिकार्ड तोड़ मतदान होगा। वहीं, चुनाव बाद आने वाले एक्जिट पोल के आंकड़े ओपिनियन पोल से काफी फर्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप को पचास सीट
योगेंद्र यादव ने बताया कि तीस नवंबर के आखिरी सर्वे के रुझानों में अगर कोई फर्क नहीं आता तो पार्टी को 44 सीट मिलेगी। वहीं, कांग्रेस व भाजपा को 11 व 14 सीटों पर रहेंगी।

पार्टी के पक्ष में दो फीसदी मत बढ़ने पर आप की सीट 50 होगी। जबकि कांग्रेस व भाजपा 8 व 11 पर होंगी। इसके उलट अगर पार्टी को दो फीसदी कम वोट मिलते हैं तो सीटों की संख्या 38 होगी।

वहीं, कांग्रेस व भाजपा को 14 व 17 सीटें मिलेंगी। एक सीट अन्य के खाते में जाएगी।

मुख्यमंत्री की दौड़ में अरविंद सबसे आगे
योगेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की दौड़ में अरविंद केजरीवाल सबसे आगे हैं। 39 फीसदी दिल्लीवासी अरविंद को बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। शीला दीक्षित और हर्ष वर्धन के मामले में यह आंकड़ा क्रमश: 29 व 26 फीसदी है।


स्टिंग ऑपरेशन से पार्टी का मामूली नुकसान
योगेंद्र यादव ने बताया कि स्टिंग ऑपरेशन से पार्टी को मामूली नुकसान हुआ है। सर्वे में शामिल 51 फीसदी लोगों ने सीडी के बारे में सुना था।

वहीं, 30 फीसदी को सीडी के बारे में जानकारी दी थी। 14 फीसदी लोगों पर इसका असर पड़ा वहीं 18 फीसदी लोगों ने माना कि इसमें कुछ सच्चाई है। इसके उलट 13 फीसदी की राय थी कि सीडी में छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed