{"_id":"1128f4ca97c2db74d3cbf47bfc4be380","slug":"three-years-old-girl-murder-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 साल की बच्ची को जिंदा जलाया, 'मोहब्बत' बनी वजह","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
3 साल की बच्ची को जिंदा जलाया, 'मोहब्बत' बनी वजह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Nov 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
एक शादीशुदा महिला का पडो़स के एक युवक से संबंध था। इस बात की भनक युवक की पत्नी को भी लग गई। आए दिन दोनों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
रोज-रोज के झगड़े से पड़ोसी महिला परेशान थी। उसने रोज के झगड़े को खत्म करने के लिए एक साजिश रच दी। उसने युवक की तीन साल की बेटी को अगवा कर जिंदा जला दिया।
मासूम बोला, 'पापा ने मां को मार डाला'
घटना तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले की है।
टीओआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय अंजना और उसके पति को पकड़ लिया गया है। वह लड़की को घर से पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर ले गई। उसके शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। सविता और उसके पड़ोसी शंकर के बीच संबंध थे।
विज्ञापन
पहले दोस्ती, फिर लॉज में ले जाकर किया रेप
खेलते वक्त हुई लापता
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक उसकी बेटी इंदु गली में खेल रही थी। उसके बाद वह लापता हो गई। फिर घरवाले थाने पहुंचे।
बाप से हुआ झगड़ा तो बेटी से किया रेप
रविवार सुबह कृष्णनकोली के पास ग्रामीणों ने एक अधजली लाश बसों के पीछे देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
हत्या करना नहीं था मकसद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शंकर के आस-पड़ोस में सबसे पूछताछ की गई। इस दौरान अंजना ने अलग-अलग बयान दिए। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। उसने हत्या करने की बात मान ली।
उसने पुलिस को बताया कि वह लड़की को मारना नहीं चाहती थी। वह केवल शंकर की पत्नी को धमकाना चाहती थी।