{"_id":"b256d9c5306257fb4feb6aa6a2e8b874","slug":"bpo-employee-rape-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्ती, फिर लॉज में ले जाकर किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पहले दोस्ती, फिर लॉज में ले जाकर किया रेप
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 18 Nov 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
बीपीओ कंपनी में काम करने वाले युवक ने अपने साथ काम करने वाली युवती से पहले दोस्ती की। उसका विश्वास जीता और फिर एक दिन उसे एक लॉज में ले गया।
विज्ञापन
उसने वहां युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसने उसकी अस्मत लूट ली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रेप के बाद जान से मारने की धमकी
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहने वाली युवती नोएडा में सेक्टर-58 के एक बीपीओ में काम करती है। उसने दिल्ली के मधु विहार थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बीपीओ में साथ काम करने वाले युवक क्षितिज गर्ग ने उससे दोस्ती गांठी।
विज्ञापन
फिर बहाने से अक्तूबर में एक लॉज में ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे बेसुध किया और उसके साथ्ा दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।
शादी का झांसा
दिल्ली पुलिस ने एक माह बाद मामला नोएडा क्षेत्र का बताते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए मुकदमे को थाना सेक्टर-58 भेज दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सर्किल अफसर (सेकेंड) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि क्षितिज अलवर के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। छुट्टियों में वह गाजियाबाद आया था। पाकेट मनी के लिए उसने बीपीओ में कुछ दिनों के लिए नौकरी की थी। उसी दौरान उसने युवती को शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम दिया।