{"_id":"42e30b49c88a3779c71ef37502bba4c2","slug":"one-year-old-girl-child-rape-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप से हुआ झगड़ा तो 13 महीने की बेटी से किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बाप से हुआ झगड़ा तो 13 महीने की बेटी से किया रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Nov 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में 13 माह की बच्ची से रेप के आरोपी ने बताया कि उसके पिता को सबक सिखाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी नौकर जगदीश के मुताबिक, 10 दिन पूर्व उसका शराब पीने के दौरान बच्ची के पिता से झगड़ा हुआ था, इसीलिए उसे सबक सिखाने के लिए बच्ची से दुष्कर्म किया। इस मामले में दक्षिण जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गैंगरेप की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
हत्या की कोशिश
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने रजाई डालकर मासूम को मौत के घाट भी उतारने का प्रयास किया था, लेकिन किसी के आने की आहट सुनकर वह फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची का पिता और जगदीश एक ही आर्मी अफसर यहां काम करते हैं। दोनों में अफसर के सामने खुद को बड़ा साबित करने की होड़ लगी रहती थी। इस कारण बच्ची के पिता और जगदीश में तनातनी रहने लगी।
विज्ञापन
अक्सर दोनों एक साथ बैठकर शराब भी पीते थे। 10 दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसका सबक सिखाने के लिए आरोपी मौका ढूंढ रहा था। बच्ची को अकेला पाकर उसने वारदात अंजाम दे दिया।
मासूम की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले जगदीश का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाया गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। पुलिस को उसके खिलाफ पुख्ता सबूत भी मिल गए हैं।
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
आरोपी ने 15 नवंबर की शाम को बच्ची से दुष्कर्म किया था।