फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Moscow ‘child beheading’: Who is she ‘woman in black’

बच्ची का कटा सिर हाथ में लेकर बोली 'मैं आतंकी हूं'

Sat, 05 Mar 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 05:56 PM IST
सार

  • बच्ची का कटा सिर लेकर मेट्रो स्टेशन पहुंची महिला, मचा हड़कंप
  • काली पोशाक पहनी महिला ने कहा कि हां, मैं आतंकी हूं

विज्ञापन
Moscow ‘child beheading’: Who is she ‘woman in black’

विस्तार

रूस के मॉस्को के ओक्त्याब्रस्कोये पोल मेट्रो स्टेशन के पास राहगीरों की सांसें उस वक्त थम गईं जब एक महिला के हाथ में बच्ची का कटा हुआ सिर देखा। रूसी खबरिया वेबसाइट आरटी डॉट कॉम के मुताबिक दो साल की बच्ची का कटा सिर हाथ में लेकर महिला चीख रही थी कि वो आतंकवादी है।

विज्ञापन


वारदात बीते सोमवार की है। सुबह का वक्त था। लोग अपने घरों से निकलकर काम पर जा रहे थे। तभी बुर्का और हिजाब पहने एक महिला के चीखने की आवाज ने राहगीरों का ध्यान खींचा। मेट्रो स्टेशन के पास महिला ने एक बैग से बच्ची का कटा हुआ सिर निकाला और सिर को हाथ में लेकर चीखते हुए धमकाने लगी कि वो खुद को उड़ा देगी।
विज्ञापन


चश्मदीदों में से किसी ने पुलिस को इत्तला की। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे मानसिक जांच के लिए मनोचिकित्सक के पास ले गई। पुलिस फिर से महिला को उसी जगह पर लाई और मामले की पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है आरोपी?

Moscow ‘child beheading’: Who is she ‘woman in black’

रूसी मीडिया के मुताबिक आरोपी महिला का नाम गुलचेखरा बोबोकुलोवा है। उम्र करीब 39 वर्ष है। महिला मूल रूप से उजबेकिस्तान की रहने वाली है।

पुलिसिया तफ्तीश में पता चला है कि महिला आया के तौर पर काम करती थी। जिस बच्ची का सिर हाथ में लेकर महिला चीख रही थी, उस बच्ची के घर में भी वो करीब दो साल से बतौर आया काम कर रही थी।

जांच में पता चला है कि दो साल की बच्ची तंत्रिका तंत्र की किसी बीमारी से पीड़ित थी। मॉस्को माइग्रेशन सर्विस डिपार्टमेंट के हेड के मुताबिक आरोपी के पास बतौर आया काम करने का परमिट नहीं था।

ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी के जिस वक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया वो नशे में धुत थी।

एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि बाबूकुलोवा जिन घरों में काम करती थी वहां उसके साथ परिवार के सदस्यों जैसा ही बर्ताव किया जाता था।

कैसे हुई बच्ची की हत्या?

Moscow ‘child beheading’: Who is she ‘woman in black’

जांच दल के मुताबिक अग्निशमन कर्मचारियों ने जब ओक्त्याब्रस्कोये पोल मेट्रो स्टेशन पास एक फ्लैट में लगी आग बुझाई तो बिना सिर की बच्ची की लाश बरामद हुई।

रूसी मीडिया के मुताबिक मृतका का नाम नस्त्या एम है। आया ने बच्ची की मां, पिता और बड़े बच्चे के घर से बाहर जाने का इंतजार किया। सब घर से चले गए तो आया ने बच्ची को मारकार घर में आग लगा दी। आया ने बच्ची का कटा हुआ सिर बैग रखा और ट्राम पर सवार होकर मेट्रो स्टेशन तक पहुंची।

बच्ची की हत्या क्यों की गई इसकी वजह अब तक रहस्य बनी हुई है।

'हां, मैं आतंकवादी हूं, एक सेकेंड दुनिया खत्म हो जाएगी'

Moscow ‘child beheading’: Who is she ‘woman in black’

इस वारदात के कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए। वीडियो में महिला जो कह रही है, उनमें कुछ बातें स्पष्ट हो सकी हैं। काली पोशाक पहने और हाथ में बच्ची का सिर लिए हुए महिला कह कही है कि 'मुझे लोकतंत्र से नफरत है। 'मैं आतंकवादी हूं।' 'मैं आत्मघाती हमलावर हूं।' 'मैं एक सेकेंड में मरने जा रही हूं।'

महिला ये कहते हुए भी चीख रही है कि 'एक सेकेंड में दुनिया खत्म होने वाली है।' 'मैं तुम्हारी मौत हूं।'

महिला को ये कहते हुए भी सुना गया कि उसका कई दफा शोषण किया गया और उसे बर्बाद किया गया।

रूसी मीडिया के मुताबिक पुलिस ने ओक्त्याब्रस्कोये पोल मेट्रो स्टेशन के पास जब तलाशी अभियान चलाया तो किसी तरह का विस्फोटक यंत्र नहीं मिला।

तलाशी के दौरान कुछ ऐसे केमिकल जरूर मिले जिससे बच्ची के घर को आग के हवाले किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed