फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Boy shoots his family over waking up for school

स्कूल जाने के लिए कहा तो लड़के ने घरवालों पर गोलियां चला दीं

Sat, 05 Mar 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 05:18 PM IST
सार

  • बिस्तर से उठाए जाने और स्कूल जाने की बात को लेकर लड़का आगबबूला हो गया
  • अलमारी से 9 एमएम की पिस्टल निकाली और घरवालों पर गोलियों की बौछार कर दी

विज्ञापन
Boy shoots his family over waking up for school
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

विस्तार

अमेरिका के टेनेसी के नेसविले में एक परिवार बीते मंगलवार की सुबह उस खौफनाक मंजर में तब्दील हो गया, जिसको घरवाले ताउम्र भुला नहीं पाएंगे।

विज्ञापन


घर के बेटे ने ही घरवालों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। महज इसलिए, कि लड़के से स्कूल के लिए तैयार होने के लिए कहा गया था।

घर में दादी थी। मम्मी और अन्य छोटे बच्चे थे। 16 वर्षीय लड़के से उसके घरवालों ने बिस्तर छोड़कर जाने के लिए कहा तो लड़के ने बदतमीजी की हद पार कर दी।

डेलीमेल की खबर के मुताबिक बिस्तर से उठाए जाने और स्कूल जाने की बात को लेकर लड़का इतना आगबबूला हो गया कि आव देखा न ताव, और अलमारी से 9 एमएम की पिस्टल निकाली और घरवालों पर गोलियों की बौछार कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लड़के ने अपनी दादी, मां और दो बच्चों पर गोलियां चलाईं।

वारदात को अंजाम देने वाले लड़के का नाम नहीं बताया गया है। पुलिस के मुताबिक वारदात बीते मंगलवार की है। सुबह के करीब सवा सात बजे थे। तभी लड़के से बिस्तर छोड़कर स्कूल के लिए तैयार होने के लिए कहा गया तो वो आग बबूला हो उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादी, 2 बच्चे बने निशाना

Boy shoots his family over waking up for school
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

घर में इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि किशोर पहले अपनी 67 वर्षीय दादी ऐरलिन हिल निशाना बनाया। फिर 12 वर्षीय बहन 6 वर्षीय भतीजे को निशाने पर लिया।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद किशोर ने पिस्टल का रुख अपनी मां शेरिल विलियम्स की तरफ किया।उसकी मां ने कैसे भी सोफे के पीछे छिपकर खुद को बचाया। किशोर की 2 वर्षीय एक और बहन घर में थी लेकिन वो उसके हमलों से बची रही।

वारदात को अंजाम देकर लड़का घर से भाग गया और पिस्टल को अपार्टमेंट के पास ही कहीं फेक दिया।

पुलिस ने लड़के को पास में ही रेलवे ट्रैक के पास से धर दबोचा। गोली लगने से जख्मी हुई दादी और दो बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनके घाव से उबरने की उम्मीद जताई।

पुलिस इस बात की तस्दीक करने में लगी है कि घर में पिस्टल कहां से आई। क्योंकि घर में इससे पहले इस हथियार को किसी ने देखा नहीं था।

वहीं आरोपी लड़के के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदर्मा दर्ज कर तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed