{"_id":"65cb4ce7626a56997e04b9b6","slug":"youth-misdeed-woman-after-giving-her-intoxicating-tea-in-bhilai-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस्म से करता रहा खिलवाड़: नशीली चाय पिलाकर आरिफ ने महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जिस्म से करता रहा खिलवाड़: नशीली चाय पिलाकर आरिफ ने महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Tue, 13 Feb 2024 04:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:50 PM IST
सार
भिलाई में एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर सैलून संचालिक के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सैलून संचालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा ने चाय में नशे की गोलियां डालकर महिला को पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद शादी का लालच देकर दो साल तक लगातार संबंध बनाता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्मृतिनगर चौकी प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सैलून की दुकान है। उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में जान पहचान हुई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ रजा की उससे मुलाकात हुई। शादी की बात कहकर आरिफ माहिला को अपने घर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया, जहां घर पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
पूछने पर 10-15 मिनट में परिजनों के आने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने अंदर जाकर चाय बनाकर दी, जिसमें नशे की गोली मिली थी। इसकी वजह से चाय पीकर उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। नशा कम होने पर उसने विरोध किया और थाने में शिकायत की बात कही तो आरिफ ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देने लगा। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया। आरोपी आरिफ रजा ने थाने में सरेंडर किया है।
विज्ञापन