फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Young man died due to tractor tire burst in Balod

Balod: टायर फटने से युवक की मौके पर मौत, ट्रैक्टर का डिस्क बदलते समय हुआ हादसा

Tue, 13 Feb 2024 04:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 Feb 2024 04:23 PM IST
सार

बालोद जिले में ट्रैक्टर का डिस्क बदलते समय टायर फट गया। इस दौरान डिस्क खोल रहे युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Young man died due to tractor tire burst in Balod
टायर फटने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरजुंदा थाना क्षेत्र के कुर्दी गांव में भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का डिस्क बदलते समय यह हादसा हुआ है। मृतक युवक का नाम तुलेश मानिकपुरी (25) पुत्र गयादास मानिकपुरी निवासी कोंगनी बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं, जिस ट्रैक्टर का टायर फटा उसके मालिक का नाम देरहु राम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर के टायर जिसमें लगे होते हैं वह डिस्क बंद हो चुका था, जिसे बदलने के लिए उसे खोला जा रहा था। तीन बोल्ट खोल दिए गए थे। इसी दौरान टायर में अचानक ब्लास्ट हुआ और युवक लगभग 25 फीट दूर जा गिरा। उसके दोनों हाथ टूट गए और कुछ मिनटों में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के सरपंच संजय साहू ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि हादसा भयानक था। देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए और इसकी आवाज दूर तक गूंजी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि टायर के ब्लास्ट होने के कारण उसके सीने में भी जोर का दबाव पड़ा, जिसके कारण मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed