{"_id":"1e7661e2bb9a4d293210be46e6c3bee1","slug":"yogesh-negi-add-will-be-displayed-in-ipl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में धूम मचाएगी योगेश नेगी की ‘जिंगालाला’","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
आईपीएल में धूम मचाएगी योगेश नेगी की ‘जिंगालाला’
मोहन मेहता/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी के कोटला गांव के योगेश नेगी ने पेप्सी के करवाए गए क्रैश आईपीएल कांटेस्ट के पांच सौ प्रतिभागियों को पछाड़कर टॉप 5 में जगह बनाई है। योगेश नेगी ने एड फिल्म जिंगालाला बनाई है। इस कांटेस्ट के लिए देश भर से करीब 500 लोगों ने एड फिल्म बनाई थी। योगेश नेगी की एड फिल्म को टॉप 5 में स्थान मिला है।
विज्ञापन
योगेश नेगी ने बताया कि 27 अप्रैल को मोहाली में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले आईपीएल मैच के दौरान उनकी बनाई एड फिल्म दिखाई जाएगी। इस कांटेस्ट में टॉप 5 के चलते इन्हें एक लाख का कैश प्राइज भी मिलेगा। इसी मैच में योगेश नेगी अपनी टीम के साथ मोहाली में पेप्सी वीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच का मजा भी लेंगे। इस एड फिल्म का कांसेप्ट योगेश नेगी का था। इसे डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया था।
विज्ञापन
यह है एड फिल्म की कहानी- एड फिल्म में अमित नाम का एक लड़का ट्रेवलर बना है। इसके बैग में पेप्सी की बोतल होती है। ट्रेवलिंग के दौरान उसे कबाइली लोगों ने पकड़ लिया। इसी बीच इस समुदाय के सरदार उसे सजा देने को तैयार होते हैं। तभी अमित के बैग से पेप्सी की बोतल गिरती है, जिसे सरदार पीता है और खुश होकर नाचने लगता है। इसके बाद पेप्सी का थीम सांग, जिया मोरे जिया तू पेप्सी पी, बजता है और सभी लोग नाचने लगते हैं। अंत में अमित भागने में कामयाब हो जाता है।
विज्ञापन
हिमाचली संस्कृति पर भी बनाएंगे शॉर्ट फिल्म- योगेश नेगी ने बताया कि वह हिमाचल से जुड़े इतिहास और संस्कृति पर अच्छी गुणवत्ता वाली शॉर्ट फिल्म बनाने का काम जल्द शुरू करेंगे। उनकी दसवीं तक की पढ़ाई आईटीबीपी पब्लिक स्कूल सराहन में हुई। इसके बाद बीए और पत्रकारिता की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से हुई है। इनका पुश्तैनी घर किन्नौर के पांगी गांव में है।
फिल्म जिसे चार दिन में दो लाख हिट- योगेश नेगी ने वर्ल्ड कप के दौरान ए सैडनेस-डे शार्ट फिल्म बनाई थी। इसे यू ट्यूब पर चार दिन में 2 लाख से ज्यादा हिट मिले थे। उससे पहले रैगिंग पर अमन काचरू पर प्रश्न चिन्ह नाम की फिल्म भी चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में खूब सराही गई थी।